

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटनाक्रम-पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी श्री रौशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 27.07.2026 को थाना भैरुंदा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राला में खात्याखेड़ी रोड मोड़ के पास रोड पर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही

थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से ₹20,000 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान 04 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी- 1.अमित काचले पिता स्व. लक्ष्मीनारायण काचले उम्र 34 वर्ष निवासी ऋषिनगर कॉलोनी, भैरुंदा।2.शुभम राजपूत,

पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम तिलाडिया।3.अंकित राजपूत, पिता समरत सिंह राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम तिलाडिया। फरार आरोपी- 1.निर्मल यादव निवासी राला।2.राजेन्द्र तोमर निवासी तिलाडिया।3.राजकुमार पंवार निवासी ऋषिनगर कॉलोनी भैरुंदा।4.पदम पंवार निवासी तिलाडिया एवं अन्य। सराहनीय भूमिका- इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोकेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सतेन्द्र जाट, प्रधान आरक्षक प्रकाश नर्रे, आरक्षक सतेन्द्र दोहरे एवं आरक्षक रविन्द्र मेहर का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0: कुबेरेश्वर धाम में तृतीय दिवस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने दिया जागरूकता संदेश

थाना मंडी अंतर्गत कुबेरेश्वर धाम में तृतीय दिवस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. प्रशांत चौबे ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया ।इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ अभिनंदना शर्मा, थाना प्रभारी यातायात सीहोर श्री बृजमोहन धाकड़,थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक सुनील मेहर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत जिला चिकित्सालय सीहोर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने मरीजों के परिजनों को दी नशे से दूर रहने की समझाइश दी। संडे के सुकून की टीम के सौजन्य से मरीजों के परिजनों को किया भोजन वितरित

नशामुक्ति अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के अंतर्गत आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को जिला चिकित्सालय सीहोर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना उपस्थित रहीं ।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से सीधे संवाद किया। उन्होंने नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि

नशा न केवल व्यक्ति को अंदर से खोखला करता है, बल्कि उसके पूरे परिवार और भविष्य को भी तबाह कर देता है। उन्होंने सभी से एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की तथा नशे से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने हेतु शपथ दिलाई गई ।संडे के सुकून की टीम और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से

चिकित्सालय में भर्ती मरीजो के परिजनों को भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, सुश्री पूजा शर्मा एसडीओपी सीहोर, रक्षित निरीक्षक सीहोर श्री उपेन्द्र यादव, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविन्द्र यादव,सूबेदार प्राची राजपूत, महिला सेल की टीम, जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्यकर्मीचिकित्सालय में भर्ती मरीजो के परिजन तथा संडे का सुकून की टीम उपस्थित रही।


