उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्यों का किया सम्मान

गुरूपूर्णिमा पखवाड़ा अन्तर्गत जिला स्तरीय सांदीपनि उत्सव का हुआ आयोजन, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्यों का किया सम्मान, गुरू पूर्णिमा पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को दिये पुरूस्कार

आष्टा। नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा में गुरूपूर्णिमा पखवाड़े के अन्तर्गत जिला स्तरीय सांदीपनि उत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 27 जुलाई को किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मण्डलोई, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विषाल चैरसिया, नगर महामंत्री धनरूपमल जैन एवं मोहित सोनी, वरिष्ठ पत्रकार सुषील संचेती, नगरपालिका द्वारा नवनियुक्त एल्डरमेन श्री तोषनारायण भूतिया,

शिवनारायण प्रजापति, अवनीश पिपलोदिया, भाजपा नेता सौरभ जैन, महेन्द्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी निलेश सक्सैना, बीआरसीसी अजबसिंह राजपूत, सांदीपनि उमावि आष्टा के प्राचार्य सितवत खान आदि उपस्थित हुए तथा मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन कर माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं गुरू वंदना प्रस्तुत की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई

प्रस्तुति की अतिथियों ने बहुत प्रशंसा की, तत्पश्चात् जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया उन्होनें गुरूपूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत किये गये आयोजनों की सराहना की और कहा कि प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाई। अतिथियों द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया तथा गुरू की महिमा का बखान किया गया। इसी तारतम्य में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि भगवान को भी गुरू की आवश्यकता होती है,

भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी। बड़े सौभाग्य की बात है कि आप सभी के स्कूल का नाम भी सांदीपनि है आप भी श्रीकृष्ण एवं सुदामा के जैसी मित्रता और गुरू शिष्य परम्परा को अपनाकर अपने जीवन को सफल बनाऐं। सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में हाईड्रोलिक लिफ्ट, हाईड्रोलिक पार्किंग, ए.आई.कार, डेनियल सेल, स्मार्ट स्कूल, व्हीट स्टोन ब्रिज, ए.आई.रोबोट, ज्वालामुखी एवं ए.आई. माॅडल तैयार कर उनका प्रस्तुतिकरण किया गया विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये माॅडल को विधायक अन्य अतिथियों एवं प्राचार्यों द्वारा सराहा गया।

विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में सांदीपनि आश्रम भी तैयार किया गया था जिसमें प्राचीन गुरू-शिष्य परम्परा को दर्शाया गया। इस अवसर पर लोक शिक्षण संचालनालय म0प्र0 के निर्देशानुसार गुरूपूर्णिमा पखवाड़े में आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में पाॅंचों विकासखण्ड सीहोर, आष्टा, इछावर, बुधनी, भैंरूंदा से आये हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 30 विद्यार्थियों को पुरूस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों मुकेश चित्तौड़ा, सीताराम वर्मा, श्रवण कुमार झा, हेमराज चैरसिया,

शाकिर बैग का भी शाल श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया। सांदीपनि उत्सव के अंतर्गत जिले में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने वाले प्राचार्यों को भी सम्मान पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अंत में संस्था प्राचार्य सितवत खान द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया और कहा कि सांदीपनि विद्यालय शासन के वरीयता प्राप्त विशेष विद्यालय है इन विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है और शासकीय स्कूलों की तरफ विद्यार्थियों की रूचि बड़ी है।

इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक असमा खानम, अन्तेश धारवां, सम्राट ढोके, जितेन्द्र मेवाड़े, भूपेन्द्र शिन्दे, सतीश वर्मा, गौतम चैरसिया, जितेन्द्र धनवाल, पदमा परमार, पवन राया, नवीन मौर्य, मोनिका जैन, मनोज कर्मोदिया, अभिलाषा श्रीवादी, वीरेन्द्रसिंह, डाॅ. स्मिता नायर, हरिनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, पवित्रा कुराड़िया, प्रकाश यादव, रवि सोलंकी, शैलेन्द्र मालवीय, जसपालसिंह, पल्लवी वर्मा, सपना मेवाड़ा, कृतिका वर्मा, नीता जैन, विजय हाटेकर,

निर्मलदास बैरागी, जितेन्द्र वर्मा, धीरज शर्मा, राजेश मालवीय, राजीव सारसिया, मनोज बड़ोदिया, गौरीशंकर मालवीय, वंदना सोलंकी, निकिता शर्मा, डी.एस. मांडवा, विजय अडगले, कमलेश वर्मा, गजराजसिंह ठाकुर, दीपक सेन, मदन परमार, राजेश राठौर, संजय जैन, एस.के. सिंगारिया, आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पधारे अंकुर शर्मा, माधव यादव द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top