
आष्टा- विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल, सिद्धपुर जिला सीहोर के आष्टा प्रखंड में दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में सीहोर जिले के जिला अधिकारियों और 10 प्रखंडों के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने पूरी तन्मयता के साथ भाग लिया और सांगठनिक विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रेरणास्पद उद्घाटन और समापन सत्र। उद्घाटन सत्र:- वर्ग का शुभारंभ प्रांत कोषाध्यक्ष विजय जी जैन के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की वैचारिक स्पष्टता और सेवा भाव के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। अंतिम सत्र:-

समापन सत्र को केंद्र सह मंत्री अरुण जी नेटके ने संबोधित किया। उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रमुख वक्ताओं एवं मार्गदर्शकों की उपस्थिति- अभ्यास वर्ग के विभिन्न सत्रों में प्रांत स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रमुख वक्ताओं में शामिल रहे। श्री भंवर लाल जी भाई साहब (प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख), गोपाल दास जी राठी (प्रांत सेवा प्रमुख), दीपा जी शर्मा (प्रांत सह संयोजिका), राकेश जी श्रीवास्तव (प्रांत विधि प्रमुख), मोहन जी भाटी (विभाग सह मंत्री)।

अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रेवा शंकर जी जाट ने कहा,- “आज के समय में राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए युवाओं और कार्यकर्ताओं का वैचारिक रूप से मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अनुशासन, सुरक्षा और संस्कारों का संवाहक है। हमें आपसी समन्वय और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की अलख जगानी है। यह अभ्यास वर्ग हमारे कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाएगा।” जिले एवं प्रखंड के प्रमुख पदाधिकारियों की सहभागिता- इस दो दिवसीय आयोजन में जिले और प्रखंड के कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे:- जिला पदाधिकारी:-

जिला उपाध्यक्ष रमा सिंह, जिला संयोजिका नीलू जी चौहान, जिला मंत्री राजेश जी गुप्ता, जिला संयोजक प्रभाज जी मेवाड़ा, जिला सह मंत्री मंगलेश जी, जिला धर्म प्रसार प्रमुख जगदीश जी कुशवाह, जिला कोषाध्यक्ष महेश जी मेवाड़ा, जिला सुरक्षा प्रमुख राकेश जी ठाकुर, जिला मठ मंदिर प्रमुख धीरज जी ठाकुर, जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख राम सिंह धनगर, और जिला अखाड़ा प्रमुख अनु जी चौहान। प्रखंड पदाधिकारी:- आष्टा प्रखंड के उपाध्यक्ष चंद्र सिंह जी और आष्टा नगर अध्यक्ष आदित्य जी जोशी ने अपनी सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। यह दो दिवसीय अभ्यास वर्ग कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, ऊर्जा और संगठन के प्रति निष्ठा का संचार करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर में श्री दक्ष प्रजापति जी की जयंती के पावन उपलक्ष्य में एक विशाल चल समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक अवसर पर प्रजापति समाज के उत्साह को बढ़ाने और आपसी सौहार्द का संदेश देने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता की गई। इसी क्रम में परमार पंवार युवा संगठन आष्टा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया।स्वागत समारोह के दौरान परमार युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने चल समारोह में सम्मिलित समस्त प्रजापति समाज के बंधुओं का पारंपरिक तरीके से दुपट्टा पहनाकर और

प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। संगठन के इस आत्मीय और सौहार्दपूर्ण कदम से समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला और दोनों समाजों के बीच आपसी भाईचारा व प्रेम का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने और स्वागत की कमान संभालने में परमार युवा संगठन आष्टा के अध्यक्ष मानसिंह परमार, जितेंद्र परमार, अरुण परमार, राजेश परमार, प्रवीण परमार, राजकुमार, महेश पांचाल सहित संगठन के कई अन्य गणमान्य साथी और युवा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर चल समारोह का जोरदार स्वागत किया और आयोजन को भव्यता प्रदान की।

*मेंष:-* आज उत्साह पूर्ण दिन रहेगा। धर्म कर्म श्रेष्ठ रहेगा, ज्ञान विज्ञान में उन्नति होगी, पारिवारिक उत्तरदायित्व, पूरे होंगे, भागीदारों से संतुलन बनाए रखें, संतान सुख में वृद्धि से प्रसन्न होगा।
*उपाय:-पॉकेट में पीली सरसों रखें*
**वृष:-* आज जीवन के प्रति भय रहेगा। स्वभाव में उग्रता, वाणी में क्रोध के कारण मित्रों व संबंधियों से मतभेद, मंगल कार्य पर खर्च हो सकता है।परेशानियों से बचें।
*उपाय:-हनुमान चालीसा का पाठ करें*

*मिथुन:-* आज मान प्रतिष्ठा मिलेगी, भूमि भवन में सफलता, भौतिक उपकरण खरीदने की संभावना, परिवार के लोगों को स्वास्थ्य में सुधार होगा, कामकाज में जल्दबाजी रहेगी।
*उपाय:-घर में सत्यनारायण का पूजन करें*
*कर्क:-* आज नवीन वस्त्र आभूषण प्राप्त होंगे।संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। मित्रो से मिलकर अपना कार्य करे।
*उपाय:-अखंड श्रीफल देवी मंदिर में अर्पण करें*

*सिंह:-* आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। परिवार की चिंता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।मांगलिक कार्य मे सहभागिता होगी।खानपान का आनंद मिलेगा।
*उपाय:-अंजीर का प्रसाद शिव मंदिर में वितरित करे*
**कन्या:-* आज का दिन आपके लिये कठिन होगा, कुछ कठिनाइयां आपको विचलित कर सकती हैं। आपका आत्मविश्वास कम होता दिखाई देगा,लक्ष्य भटक सकते है।नया कार्य न करें।
*उपाय:-कल के ब्राह्मण को भोजन कराये*

**तुला:-* आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम आ सकते हैं।पुराने कमजोर सम्बन्धो में सुधार होगा।
*उपाय:-गुरुदेव को वस्त्र दें*
*वृश्चिक:-* आज व्यापार में सफलता, सामाजिक धार्मिक क्रिया कलाप बढ़ेंगे, मन की इच्छा शक्ति में वृद्धि, कार्य योजना पूर्ण होगी। विवाद में न पड़े, भागीदारों से सकारात्मक रहे।
*उपाय:-कुलदेवी को सिंदूर अर्पण करें*

*धनु:-* आज आपको अपनी कोशिशों से प्रसन्नता मिलेगी। कोई खास काम निपटाने पर आपको शांति मिलेगी। कोई पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। साथ के कुछ लोगों से सहयोग और प्रोत्साहन लाभकारी होगा।
*उपाय:-मिष्ठान जरूरतमंद आप वितरित करें*
*मकर:-* आज स्वभाव में उग्रता, वाणी में क्रोध के कारण मित्रों व संबंधियों से मतभेद हो सकते है। मंगल कार्य पर खर्च, परेशानियों से बचें। दुसरो के पारिवारिक मेटर में दखल न दे कष्ट बन सकता है।
*उपाय:-केसर मिश्रित दूध ब्राह्मण को दे*

*कुम्भ:-* आज अपना व्यवहार जितना लचीला रखेंगे, उतने ही सफल रहेंगे। शांति से निजी जीवन के बारे में विचार करें। परिवार को लेकर ज्यादा ही तनाव ले सकते है इससे बचे। परिवार के साथ पुरानी अनबन भी खत्म हो सकते है।
*उपाय:-कुष्ठ रोगी की सेवा करें*
**मीन:-* आज आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।आर्थिक स्थिति सुदृढ़।सभी इच्छाओं को आप पाने के लिये अग्रसर होंगे और अधिकतम सफल रहेंगे।
*उपाय:-बेलपत्र माता पार्वती को अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539* नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*