

आष्टा। नगर के श्री मालव गिरनार तीर्थ, आष्टा निवासी कु. मुमुक्षु सांची विश्वकर्मा आगामी 14 मार्च 2027 को जैन साध्वी दीक्षा ग्रहण करेंगी। दीक्षा से पूर्व राजस्थान के आयड़ तीर्थ, उदयपुर में आयोजित चातुर्मास प्रवेश एवं दीक्षा मुहूर्त प्रदान महोत्सव के दौरान पूज्य आचार्य भगवंतों के सान्निध्य में उन्हें दीक्षा का शुभ मुहूर्त प्रदान किया गया।इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य भगवंत डॉ. मुक्तिसागर सूरीश्वरजी महाराज एवं आचार्य भगवंत अचलमुक्तिसागरसूरीजी महाराज एवं पूज्य साध्वीवर्या पूर्णलताश्रीजी म.सा.सहित अनेक संतों की पावन उपस्थिति रही।धर्मसभा में सांची विश्वकर्मा के संयम जीवन में प्रवेश के संकल्प की सराहना करते हुए उन्हें मंगल आशीर्वाद प्रदान किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12, 13 एवं 14 मार्च 2027 को आष्टा में तीन दिवसीय भव्य दीक्षा महोत्सव आयोजित होगा। इस दौरान विविध धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा, मंगल कार्यक्रम एवं दीक्षा संस्कार संपन्न होंगे, जिनमें देशभर से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।ज्ञात रहे ये चौथा मौका है जब आष्टा नगर के जैन श्वेतांबर समाज की बिटिया जैन साध्वी बन रही है,,, इसके पूर्व श्वेतांबर जैन समाज के धाड़ीवाल परिवार से पूज्य तत्वरूचिश्रीजी म.सा.,, सुराणा परिवार से पूज्य सूर्यज्योति श्रीजी म.सा. एवं छाजेड़ परिवार से पूज्य अज्ञारुचिश्रीजी म.सा. के रूप में जैन दीक्षा ले चुकी हैअब सांची के रूप में चौथी बिटिया जैन साध्वी बनने जा रही हैविश्वकर्मा परिवार एवं जैन समाज ने सभी धर्मप्रेमियों से दीक्षा महोत्सव में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

आष्टा। शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद आष्टा द्वारा संचालित “नशा मुक्ति” एवं “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत सोमवार को शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, पुलिस थाना आष्टा एवं नगर पालिका परिषद आष्टा की सहयोगी संस्था की जन-जागरूकता टीम के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रैली का शुभारंभ पुलिस थाना आष्टा परिसर से हुआ, जो कॉलोनी चौराहा तक निकाली गई।

रैली में एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ”, “प्रकृति के दुश्मन तीन–पाउच, पन्नी और पॉलीथीन”, “नशा नहीं, शिक्षा अपनाओ – समाज को नई राह दिखाओ” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक प्रदूषण से बचने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।सभी एनसीसी कैडेट्स एनसीसी इंचार्ज भास्कर परमार के नेतृत्व में रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम में पुलिस थाना आष्टा के अधिकारी एवं जवान, नगर पालिका परिषद आष्टा की सहयोगी संस्था की जन-जागरूकता टीम तथा

बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुंवर राय सिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन एवं निगरानी में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद आष्टा की सहयोगी संस्था की ओर से राजकुमार अकेला, राजेंद्र पंवार, विनय सिंह, रोहित तिवारी एवं अनीश सोलंकी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, एकल-उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

परम पूज्य सदगुरुदेव कृष्णा माँ के जन्मोत्सव पर निकला भव्य चल समारोहगुरूकृपा से ही समाज में प्रेम, सद्भाव और धर्म की अविरल धारा बहती रहे – रायसिंह मेवाड़ा

आष्टा। नगर में आज परम पूज्य सदगुरुदेव कृष्णा माँ के जन्मोत्सव अत्यंत हर्षाेल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य एवं अलौकिक चल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों ने हिस्सा लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। प्रातः से ही संपूर्ण नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नज़र आया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों की गूंज के साथ शुरू हुआ यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ कॉलोनी चौराहा पहुंचा जहां नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा अपने साथियों के साथ चल समारोह में

रथ पर सवार संत मां कृष्णा का स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही चल समारोह में शामिल सभी श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर एवं दुपट्टा डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी भक्तों ने पूज्य कृष्णा मां के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं नगरवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थित मंच को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सनातन समाज और संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत हमारे संतों और गुरुओं का आशीर्वाद है। गुरूकृपा से ही समाज में प्रेम, सद्भाव और धर्म की अविरल धारा बहती रहे।

जब-जब समाज को सही दिशा की आवश्यकता हुई है, हमारे गुरुओं का मार्गदर्शन एक दीपक की भांति हमारा पथ आलोकित करता रहा है। गुरु की कृपा ही वह शक्ति है जो हमारे अंर्तमन में करुणा, आपस में भाईचारा और समाज में शांति की भावना बनाए रखती है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षद रवि शर्मा, सुभाष नामदेव, गोस्वामी समाज अध्यक्ष आनंद गोस्वामी, योगेन्द्रसिंह ठाकुर, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, चंदरसिंह मेवाड़ा, कैलाश मेवाड़ा, बसंत पाठक, अनिमेश सोनी, रोहित तौमर, रवि पाटीदार आदि मौजूद थे।


