
आष्टा- शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरी श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय गोपाल सिंह इंजीनियर रहे। कार्यक्रम की विशिष्ट उपस्थिति भाजपा नगर अध्यक्ष विशाल चौरसिया और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती की रही। इस अवसर पर प्रबुद्ध वक्ता डॉ. दीपेश पाठक और हरिओम नारायण सिंह मेवाड़ा ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा, गुरु के महत्व और संस्कारयुक्त शिक्षा पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कारों से आगे बढ़ने का संदेश- मुख्य अतिथि विधायक माननीय गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ने, अपने गुरुजनों का सम्मान करने और उनके मार्गदर्शन को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गुरु ही व्यक्ति के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करते हैं। विधायक ने महाविद्यालय के विकास और छात्रहित से जुड़े प्रत्येक कार्य में हरसंभव सहयोग और सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया, साथ ही महाविद्यालय परिसर में शीघ्र रंगमंच के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की। महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद सिंह सूर्यवंशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान गुरुजनों का पारंपरिक सम्मान किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा गुरु वंदना एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन सहायक प्राध्यापक भास्कर परमार ने किया।

*मेंष:-* आज आपका दिन भावुकतापूर्ण होगा।परोपकार के कार्यो में समय ज्यादा व्यतीत होगा।नवीन योजनाओं पर कार्य करेंगे।सोशलवर्क में रोजगार की सम्भवना बनेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
*उपाय:- फलों के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करें*
**वृष:-* आज अपनी कुशाग्र बुद्धि व सूझबूझ से अपना काम निकालने में आप सफल रहेंगे।घर,भूमि,व्यापार व नौकरीं में समय अनुकूल है।बिजली से चलने बाले उपकरणों की ख़रीदी हो सकती है।
*उपाय:- आम के तीन पत्तेे देव मंदिर में अर्पण करें*

*मिथुन:-* आज आपके द्वारा किसी से की गई मजाक आपको भारी पड़ सकती है।जिसका असर आपके मान सम्मान पर सीधा नकारात्मक होगा।अग्नि व वाहन से सावधानी रखें।धनहानि हो सकती है।
*उपाय:- सूर्य देव को अर्ध्य दें*
कर्क:- आज कार्यो को आप चरणबद्ध करेंगे हर स्तर पर आय मजबूत रहेगी।परिवारिक शांति से मन प्रफुल्लित रहेगा।चांदी धातु से लाभ होगा।मामापक्ष से कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगी।
*उपाय:- सीधे हाथ में काला धागा बांधे*

*सिंह:-* आज मन की बात दुसरो से करने का साहस आप मे आयेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा ओर कार्य भी सफल होंगे।अचल सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी।
*उपाय:- हलवा देवी मंदिर में अर्पण करें*
**कन्या:-* आज आत्मसम्मान की सोच आपके कार्यो में दिखेगी।जो आपको उच्चस्तर की सफलता का मार्गप्रसस्त करेगी।वाहन की ख़रीदी बिक्री लाभदायक होगी।ऋण में कमी सम्भव है।
*उपाय:- मसूर वृषभ को खिलाएं*

**तुला:-* आज भटकाव के साथ आपका दिन प्रारम्भ होगा।गलत दिशा में कार्ययोजना पर कार्य आपको नुकसान दे सकता है।किसी पर अतिविश्वास बड़ी धनहानि देगा।सन्तान की चोट मन दुःखी कर सकता है।
*उपाय:-कांसे की धातु दान करें*
*वृश्चिक:-* आज आपके पराक्रम का दिन है,जो कहेंगे व करेंगे सब आपके अनुसार होगा।कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को बिना प्रश्न किये स्वीकर किया जायेगा।सिर में दर्द कुछ पीड़ा दे सकता है।
*उपाय:-शहद खाकर घर से निकले*

*धनु:-* आज जोखिम से भरे निर्णय में परिणाम आपके पक्ष में रहने से कार्यक्षेत्र में अनुभव की परिपक्वता का आभास होगा।शेयर बाजार व वायदे से आकस्मिक आय होगी।क्रोध से बचे।
*उपाय:- दूध छोटी कन्याओं को पिलाएं*
*मकर:-* आज आपमे अच्छे उपदेशक,वक्ता व प्रचारक के गुण दिखेंगे जो आपके नये रूप से लोगो को परिचित करायेंगे।समाज मे नवीन जबाबदारी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी।पुराने कार्य आज पूर्ण होंगे।
*उपाय:- गौ माता को हरा चारा खिलाएं*

*कुम्भ:-* आज वाहन से चोट हो सकती है सावधानी से वाहन चलाये।लेनदेन में लापरवाही भारी नुकसान दे सकती है।मकान निर्माण में बाधाएं उत्पन्न होगी।रोगों में कुछ सुधार बन सकता है।
*उपाय:- पक्षियों को दाना डालें*
**मीन:-* आज साहसिक विवेक से आप कुछ लोगो की समस्याओं का सहज ही हल निकाल देंगे।इससे आपका गौरवपूर्ण व्यक्तिव समाज के सामने होगा।सुरक्षा के कार्यो में कार्यरत लोग पुरुस्कार पा सकते है।पेट का रोग बन सकता है।
*उपाय:- तुलसी की मंजरी भगवान विष्णु को अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
