25 सितम्बर 2026 शुक्रवार मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष तिथि अनंतचतुर्दशी रात्री 11.08 तक रहेगी। नक्षत्र शतभिषा सुबहा 11.23 तक उसके बाद पूर्वाभाद्रपद रहेगा। चन्द्र:- कुंभ का चंद्र  रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

*मेंष:-* आज सम्बन्धियों के मददगार बनेंगे।दुसरो का धन उपयोग कर नवीन कार्य भी प्रारम्भ कर सकते है।मानसिक कार्यो  में व्यस्त रहेंगे।श्वास की समस्या कष्ट दे सकती है।
उपाय: घी का दीपक तुलसी के पौधे के समाने लगाए

**वृष:-* आज आपका व्यक्तित्व दार्शनिक विचारों वाला होगा।जल्दी कार्य सीख कर उससे अनुकूलता प्राप्त करेंगे।मध्यान्ह बाद मुहँ व नेत्रों में तकलीफ से पीड़ा बन सकती है।
उपाय:- पांच पान डंठल वाले का तोरण घर पर लगाएं

*मिथुन:-* आज उच्चाभिलाषा से आप पूर्ण रहेंगे।विचारवान बन कर अच्छे कार्यो को अंजाम तक पहुंचायेगे।दयावान स्वभाव रहेगा।मन पूर्ण प्रसन्न रहेगा।धैर्यता रहेगी।
उपाय:- पक्षियों का दाना डाले

*कर्क:-* आज परिवार के प्रतिकूल कार्य कर आप कर सकते है।अधिक शारीरिक श्रम करना पड़ सकता है।दोपहर बाद आपकी इच्छा अनुकूल कार्य हो सकते है।घबराहट में कोई कार्य न करे।
उपाय:- मस्तक पर हल्दी लगाएं

*सिंह:-* आज आपकी हिम्मत से सामाजिक कार्यो में बड़ा निर्णय हो सकता है।मिलनसारिता  से आपका व्यक्त्वि में निखार रहेगा।लेखन कार्य बाले लोग सम्मान प्राप्त कर सकते है।
उपाय:- भोजन में मिष्ठान ग्रहण करे

**कन्या:-* आज खुशमिजाज स्वभाव रहेगा।आने कार्यो में सफल होंगे।अच्छे कार्यो के कारण सराहा जायेगा।दोपहर बाद लड़ाई झगड़ो से आपको दोषारोपण हो सकता है।
उपाय:- अखंड अक्षत ब्राह्मण को दे

**तुला:-* आज कठोर अनुशासन से दिन की शुरुआत होंगी।कला निपुणता आपमे दिखेगी।सौंदर्य आदि पर धन खर्च होगा।प्रेम के क्षेत्र में अनुकूलता रहेंगी।
उपाय:- काला वस्त्र शिवजी पर अर्पण करे

**वृश्चिक* आज स्वभाव में झूठ बोलने का अंश होगा।अविवेकपूर्ण कार्यो से धन हानि हो सकती है।दोपहर बाद कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।चिंता दूर होंगी।
उपाय:- मातारानी को मेहंदी अर्पण करे

*धनु:-* आज कार्य या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की बात चीत हो सकती है।अंतर्द्वंद खत्म होगा लक्ष्य के लिये सही दिशा निर्धारित होगी।इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में रुझान दिखेगा।
उपाय:- फलों का मंदिर में करे

*मकर:-*  आज आपके मीठे और सुंदर स्वभाव के कारण सफलता के रास्ते खुलेंगे।अचल सम्पत्ति सौदे हो सकते है।माध्यन्ह बाद शत्रु पीड़ा मिल सकती है।जोड़ो में दर्द हो सकता है।
उपाय:- पॉकेट में गजलक्ष्मी की फोटो रखे

*कुम्भ:-*  आज लोगो की सेवा करने की तीव्र इच्छा जाग्रत होगी।विलक्षण स्वभाव के लोगो से मित्रता सार्थक रहेगी।अकस्मात कोई फैसला लेना पढ़ सकता है।जो आपके पक्ष में होगा।
उपाय:- हरे मुंग श्रीगणेश मंदिर में अर्पण करे

**मीन:-* आज आपका धन किसी भी तरीके से नष्ट हो सकता है।आपके अत्यधिक कठोर वचन शत्रु उत्पन्न करेंगे।दोपहर बाद धार्मिक व अच्छे कार्यो में संलग्नता हो सकती है।
उपाय:- बरगद वृक्ष की पांच परिक्रमा करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top