
सेवा संकल्प अभियान के तहत महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजितविधायक गोपालसिंह इंजीनियर की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण,नुक्कड़ नाटक एवं एनएसएस स्थापना दिवस समारोह संपन्न

आष्टा। शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय,आष्टा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया एवं पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेन्द्र सिंह सूर्यवंशी ने की।कार्यक्रम के दौरान भाषण,चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एनएसएस के विधायर्थियो ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया ।

विकसित भारत पोस्टर प्रतियोगिता में अलीना शेख एवं अदीबा शेख ने प्रथम, सलोनी गुनाया ने द्वितीय तथा संजना सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में विकास मेवाड़ा ने प्रथम, सुजल जैन ने द्वितीय तथा योगेश मालवीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में रितिका जाट विजेता रहीं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की टीम द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना एवं नागरिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया गया। इसी अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का स्थापना दिवस भी मनाया गया। वक्ताओं ने एनएसएस के उद्देश्यों एवं समाज तथा

राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। सभी को अतिथियों ने पुरुष्कार वितरित किये । सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम को विशाल चौरसिया एवं सुशील संचेती ने भी संबोधित कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेन्द्र सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें सामाजिक संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन भास्कर परमार द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनिल मालवीय द्वारा उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के समापन पर चित्रकला प्रतियोगिता में विकसित भारत को लेकर बनाये चित्रों का विधायक जी ने अवलोकन किया ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
