
हाईवे पर पैचवर्क कार्य के दौरान पटाडा चौहान ग्राम के युवक नितेश सोलंकी की मौत- विधायक गोपालसिंह इंजीनियर मृतक के परिवार से मिलने, शोक संवेदना व्यक्त करने ग्राम पटाडा चौहान पहुचे, विधायक के प्रयासों से मृतक के परिजनों को ठेकेदार ने 5 लाख की आर्थिक सहायता की

आष्टा । इंदौर-भोपाल हाईवे पर पैचवर्क कार्य के दौरान डोडी में आमला जोड़ पर पटाडा चौहान ग्राम के एक युवक नितेश सोलंकी,जो की सड़क निर्माण कार्य के ठेकेदार की कम्पनी में मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था,कार्य के दौरान सड़क दुर्घटना में उक्त युवक की मौत हो गई । घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मृतक नितेश सोलंकी के परिजनों को सड़क कार्य के ठेकेदार की कम्पनी से मुआवजा की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों,समाज बंधुओं ने शव का अंतिम संस्कार के पूर्व लाश को लेकर जावर थाने जा पहुचे ओर

कार्यवाही एवं ठेकेदार से आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जावर थाने का घेराव कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सड़क का पैचवर्क कार्य कर रही ठेकेदार कम्पनी के अधिकारियों से चर्चा की विधायक के प्रयासों से कम्पनी मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 05 लाख की राशि देने को तैयार हुए तब आक्रोशित परिजन,समाज बन्धु विधायक श्री इंजीनियर के आश्वासन पर थाने का घेराव खत्म कर शव को अंतिम संस्कार करने उसके गृह ग्राम ले गये ओर मृतक का अंतिम संस्कार किया ।

रात्रि में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर मृतक के परिवार जनों से मिलने,शोक संवेदना व्यक्त करने ग्राम पटाडा चौहान पहुचे । विधायक इंजीनियर ने मृतक के परिजनों से भेंट कर शौक संवेदना व्यक्त कर कहा की दुख की इस घड़ी में हम सब परिवार के साथ है । तथा शासन प्रशासन से जो भी हो सकता है सहायता उपलब्ध कराऊंगा । विधायक के प्रयासों से कम्पनी द्वारा 05 लाख की आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति की जानकारी परिवार को दी एवं मौके पर ही कम्पनी के ठेकेदार की ओर से परिवार को 50 हजार नगद राशि एवं 4.50 लाख का चैक विधायक के हाथों सौपा गया ।

