कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि: आष्टा में धूमधाम से मनाया गया ‘विजय दिवस’, शहीद परिवारों की देखभाल का लिया संकल्प, अग्निवीर सैनिकों का भी हुआ सम्मान

आष्टा। वर्ष 1999 में दुश्मन द्वारा थोपे गए कारगिल युद्ध में ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत भारत की ऐतिहासिक जीत और भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के सम्मान में ग्रीन फील्ड कॉन्फ्रेंस हॉल, आष्टा में ‘कारगिल विजय दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय सैनिकों के राष्ट्र के प्रति त्याग एवं अभूतपूर्व बलिदान को याद करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों ने अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। प्रतिभाओं और अग्निवीरों का सम्मान। इस गरिमामय अवसर पर आयोजित कारगिल युद्ध प्रश्नोत्तरी (लिखित परीक्षा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थान: कु. साक्षी जाट — ‘सजग राष्ट्र प्रहरी’ सम्मान से नवाजा गया। द्वितीय एवं तृतीय स्थान: श्री सुरेश कुशवाहा, निर्मला मालाकार, अंबिका शर्मा, राजेश्वरी शर्मा एवं भगवती प्रसाद शर्मा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश की रक्षा में समर्पित ‘अग्नि वीर’ सैनिकों का भी विशेष सम्मान किया गया। इसके साथ ही, मंच से शहीद सैनिक परिवारों की निरंतर देखभाल और सहयोग का सामूहिक संकल्प लिया गया।

देशभक्ति के जयघोष से गूंजा हॉल- समारोह की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात् कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गायन, सामूहिक श्रद्धांजलि, राष्ट्रगान एवं भारत माता के वीर जयघोष के साथ हुआ।
गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति- इस भव्य आयोजन में सेना के अधिकारियों, प्रशासनिक प्रतिनिधियों और नगर के वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सैन्य एवं प्रशासनिक अतिथि:- ग्रुप कैप्टन विष्णु दत्त शर्मा (भोपाल, वायु सेना अधिकारी), कप्तान सरदार सिंह रावत (देवास, थल सेना अधिकारी),

राम पगारे (तहसीलदार, म.प्र. शासन)।जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी:- राय सिंह मेवाडा (नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि), धर्मेंद्र गौतम (डायरेक्टर, ग्रीनफील्ड), वरिष्ठ अधिवक्ता नगिन जैन, नव नियुक्त एल्डरमैन श्रीमती चंदा बोहरा, भाजपा नगर अध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष रुपेश राठौड़, नगर महामंत्री मोहित सोनी, आरएसएस जिला प्रमुख संतोष वर्मा, समाजसेवी मनोज ताम्रकार, दीपक चौधरी, कुशल पाल लाला, वरिष्ठ पत्रकार धनंजय जाट एवं समाजसेवी नारायण सिंह वर्मा।


संगठन एवं समितियाँ: इनर व्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी व समस्त पदाधिकारी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सोनी व समस्त पदाधिकारी, एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी म.प्र. अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव बलराम सिंह वर्मा, उज्जैन संभागीय अध्यक्ष लखन सिंह राजपूत एवं इंडियन फिटनेस अकैडमी संचालक राकेश मेवाड़ा। इसके अलावा सीहोर, भोपाल, देवास, शुजालपुर एवं खातेगांव से आए समिति के पदाधिकारी और नगर के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

*मेंष:-* आज रक्तचाप की समस्या हो सकती है।रिश्तों में खटास का अनुभव कर सकते है।नौकरीं में मान सम्मान में हानि हो सकती है।अपयश से मन खिन्न होगा।चोरी एवं उपद्रव से पीड़ित हो सकते है। भाई ला सहयोग मिल सकता है।
*उपाय:- श्रीविष्णु पर चढ़ी हुई तुलसी अपने पॉकेट में रखें*

**वृष:-* आज विकास के मार्ग पर चलने के लिये उत्तम समय है।कारोबार में लाभ होगा।निर्माण कार्यो में धन व्यय हो सकता।घर व्यापार की साज सज्जा के लिये बजट बन सकता है।आय में कुछ रुकावट हो सकती है।
*उपाय:- देव प्रतिमा की आंखों में काजल लगाये


 मिथुन:-* आज संयम से कार्य करे।सोच समझ कर किये कार्य सार्थक होंगे जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले अधूरे कार्यो को पूरा करने का सही समय है। सन्तान पक्ष से अनुकूल परिणम मिलेगा
*उपाय:- पीपल की लकड़ी पॉकेट में रखें* 

*कर्क:-*   आज महत्वपूर्ण कार्यो के लिये अच्छा समय है।आर्थिक योजनाएं प्रगतिकारक होगी।इष्ट मित्रो के सहयोग से लाभ होगा।परिश्रम अधिक रहने से मानसिक अशांति हो सकती है।
*उपाय:- गुड़ तिल मंदिर में दें*

*सिंह:-* आज क्रोध की अधिकता से बनते कार्यो में रुकावटें आयेंगी।व्यवहार में रूखापन कोई कार्य योजना को आपसे छीन सकता है।धन डूबने की संभावना भी बनती है।पेट रोग से शरीर पीड़ित होगा।
*उपाय:- ज्वार पक्षियों को डालें*

**कन्या:-* आपने संयम बरतें हुए लाभ होगा।स्वास्थ्य के सुख व सुधार होगा।विद्यार्थी वर्ग का पठन पाठन में रुझान बढ़ेगा।दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मुख का रोग पीड़ादायक हो सकता है।वस्त्र खरीदने के योग है।
*उपाय:- मिश्री जल में प्रवाहित करें*

**तुला:-* आज दिन सुस्त जैसा लगेगा पर अपने आत्मबल व बुद्धि चातुर्यता से आप नये की रूपरेखा बनायेंगे, जिससे आपका मनोबल बढेगा।मानसिक परिश्रम अधिक होगा।सामाजिक कार्यो में अग्रणीय पद मिल सकता है।
*उपाय:-जनोई जोड़ा ब्राह्मण को दे*

*वृश्चिक:-*  आज चिकित्सा के लिये दिन उपयुक्त है।धर्मनके प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।कार्य क्षेत्र में लाभ होने से मनोबल उच्च होगा।स्त्री सुख व सहयोग मध्यम होगा।धातु के व्यापार में आय बढ़ोतरी होगी।
*उपाय:- मिष्ठान सफाई कर्मी को दें*

*धनु:-* आज व्यर्थ की चिंता से बचे वायु रक्त विकार से शरीर मे कमजोरी महसूस होगी।आय-व्यय का संतुलन बिगड़ने से मन अशांत रहेगा।लम्बी दूरी की यात्राओं से बचे ,आपको नुकसान हो सकता है।
*उपाय:-इत्र देव मंदिर मे दान करे*

*मकर:-* आज आपके छोटे कार्य को भी बड़ा लाभ मिल सकता है।मीडिया,सिनेमा,सूचना,तकनीक,मनोरंजन आदि क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते है।नवीन फेक्ट्री के योग प्रबल है।नेत्रों के कुछ पीड़ा हो तो सहज में न ले उसका उपचार जरूर कराये।
*उपाय:- देव प्रतिमा पर वस्त्र अर्पण करें*

*कुम्भ:-* आज दिन सामान्य रहेगा पर कुछ भविष्य के लिये मजबूत आधार बना कर जायेगा।चल अचल सम्पतियों में किया विनियोग आने बाले दिनों में अर्थ लाभ देगा।किसी की भी बातों को मन पर न लगाये मानसिक तनाव हो सकता है।
*उपाय:- हरि घास गौ माता को खिलाये*

**मीन:-*   आज माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे।कार्यक्षेत्र में प्रगति व धन लाभ से मन हर्षित होगा,एवं शत्रु परास्त होंगे।पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।उत्तम व्यंजनों का लुफ्त लेंगे।पुत्री के विवाह की चिंता कम हो सकती है।
*उपाय:- माखन मिश्री श्रीकृष्ण मंदिर में दें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top