प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट की भांजी साक्षी जाट ‘सजग राष्ट्र प्रहरी’ सम्मान से हुई सम्मानित, कारगिल युद्ध प्रश्नोत्तरी में साक्षी जाट ने किया प्रथम स्थान प्राप्त, सैन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधि, तहसीलदार रामलाल पागरे पत्रकार धंनजय जाट एवं समाजसेवियों ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मान

Oplus_16908288

आष्टा- कारगिल विजय दिवस के पूर्व बीते दिनों कारगिल युद्ध प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कि गई। प्रतियोगिता 19 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 9:30 बजे से 10:00 बजे तक कन्नौद रोड स्थित एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। कुल 30 मिनट की इस परीक्षा में कारगिल युद्ध से जुड़े 20 प्रश्न पूछे गए, जिसमें 15 प्रश्न वैकल्पिक (MCQs) और 05 प्रश्न लघु उत्तरीय रहे। जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री पत्रकार धनंजय जाट अखिल भारतीय जाट महासभा की भांजी साक्षी जाट ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साक्षी जाट ग्राम झारखेड़ा के किसान मुकेश जाट की पुत्री है। उनकी माता का नाम मंजू जाट है।

‘सजग राष्ट्र प्रहरी’ सम्मान से सम्मानित हुई साक्षी जाट- कारगिल दिवस पर ग्रीन फील्ड कॉन्फ्रेंस हॉल, आष्टा में ‘कारगिल विजय दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध प्रश्नोत्तरी (लिखित परीक्षा) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी जाट ‘सजग राष्ट्र प्रहरी’ सम्मान से सम्मानित हुई। भोपाल, वायु सेना अधिकारी ग्रुप कैप्टन विष्णु दत्त शर्मा, देवास, थल सेना अधिकारी कप्तान सरदार सिंह रावत, तहसीलदार रामलाल पगारे, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा, ग्रीन फील्ड कॉलेज डायरेक्टर धर्मेंद्र गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता नगिनचंद जैन,

व्यापार महासंघ अध्यक्ष रुपेश राठौर, BJP नगर अध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी म.प्र. अध्यक्ष संतोष शर्मा, नगर महामंत्री मोहित सोनी, पत्रकार धनंजय जाट ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर साक्षी जाट को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नव नियुक्त एल्डरमैन श्रीमती चंदा बोहरा, आरएसएस जिला प्रमुख संतोष वर्मा, समाजसेवी मनोज ताम्रकार, दीपक चौधरी एवं समाजसेवी नारायण सिंह वर्मा आदि अन्य उपस्थित रहे। वहीं इनर व्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी व समस्त पदाधिकारी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सोनी व समस्त पदाधिकारी,

एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी म.प्र. अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव बलराम सिंह वर्मा, उज्जैन संभागीय अध्यक्ष लखन सिंह राजपूत एवं इंडियन फिटनेस अकैडमी संचालक राकेश मेवाड़ा ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रतियोगिता में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त श्री सुरेश कुशवाहा, निर्मला मालाकार, अंबिका शर्मा, राजेश्वरी शर्मा एवं भगवती प्रसाद शर्मा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इसी के साथ अग्नि वीरों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में सीहोर, भोपाल, देवास, शुजालपुर एवं खातेगांव से आए समिति के पदाधिकारी और नगर के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आष्टा। नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लंबे समय से आम नागरिकों और व्यापारियों के लिए सिरदर्द बने सालों पुराने अवैध अतिक्रमण को आज नगरपालिका की अतिक्रमण टीम ने पूरी तरह से ध्वस्त कर हटा दिया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि नपा के आवासीय परिसर के समीप वार्ड क्रमांक 4 किला निवासी अरशद मूसा द्वारा शासकीय भूमि पर

अवैध रूप से कबाड़ का सामान जमा करके रखा गया था। इस कब्जे के कारण क्षेत्र में आवागमन बाधित हो रहा था। अवैध रूप से फैले कबाड़ के कारण जहां रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं आसपास के दुकान संचालकों और व्यापारियों के व्यवसाय में भी यह अतिक्रमण बड़ी बाधा बन चुका था। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस समस्या को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं। नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति के कड़े निर्देशों पर अतिक्रमण प्रभारी कैलाश घेंघट ने अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की।

टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सालों पुराने इस कबाड़ के अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाकर रास्ता और शासकीय भूमि साफ करा दी।मुख्य नगरपालिका अधिकारी की चेतावनी – कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका की आधिपत्य और स्वामित्व वाली शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार तुरंत सख्त व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति इस दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया जाएगा। इस कार्रवाई में अतिक्रमण प्रभारी कैलाश घेंघट, स्वच्छता पर्यवेक्षक विनोद सांगते, उपपर्यवेक्षक मनोज घेंघट, राजेश दरोगा, जीवन कलोशिया, गोलू घेंघट, अखिलेश डूमाने, अभिषेक कुशवाह, गबू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर्मचारी मौजूद थे।

आष्टा। स्थानीय काछीपुरा में पं. भवानीशंकर शर्मा, गजेन्द्र शर्मा शास्त्री के निवास स्थान पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा परिसर भक्ति रस और धार्मिक भजनों की ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाया और पूज्य महाराज श्री का पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान पंडित कन्हैयालाल शर्मा के श्रीमुख से प्रवाहित संगीतमय एवं ज्ञानवर्धक श्रीमद्भागवत कथा ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। महाराज श्री ने अपने प्रसंगों में श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए

जीवन में सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नज़र आए। पंडित श्री शर्मा ने राजा परीक्षित की कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब महाराज परीक्षित को ऋषि शृंगी द्वारा यह श्राप मिला कि सातवें दिन तक्षक नाग के डसने से उनकी मृत्यु हो जाएगी तो सामान्य मनुष्य की तरह वे भयभीत होकर रोए नहीं, बल्कि उन्होंने इसे ईश्वर की परम अनुकंपा माना। सर्प केवल एक जीव नहीं, बल्कि हमारे जीवन में काल और मृत्यु का प्रतीक है। काल का सर्प हर क्षण, हर पल हम सभी की ओर बढ़ रहा है।

अंतर बस इतना है कि राजा परीक्षित को तो अपनी मृत्यु का दिन और समय पता था कि उनके पास केवल सात दिन हैं, लेकिन हमें तो यह भी नहीं पता कि हमारा अगला पल कौन-सा है। व्यास पीठ का पूजन कर लिया आशीर्वाद – कथा के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद रवि शर्मा द्वारा श्रीमद्भागवत ग्रंथ एवं व्यास पीठ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि हमारे सनातन धर्म और

पावन ग्रंथों का महात्म्य अतुलनीय है। इन पौराणिक कथाओं और धर्मग्रंथों के श्रवण मात्र से ही हम सभी को भगवान श्री कृष्ण एवं प्रभु श्री राम के इस धरा धाम पर अवतरण के वास्तविक महत्व और दिव्य उद्देश्यों का ज्ञान प्राप्त होता है। श्री मेवाड़ा ने कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत सौभाग्य और भावुक कर देने वाला क्षण है। बचपन में पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में मुझे न केवल खेल और जीवन की सीख मिली, बल्कि उनके साथ मैदान पर क्रिकेट खेलने का असीम आनंद और अवसर भी प्राप्त हुआ और आज समय का यह सुंदर चक्र देखिए कि बचपन में खेल का पाठ पढ़ाने वाले वही पूज्य गुरुदेव आज अपने श्रीमुख से हमें सनातन धर्म, भक्ति और अध्यात्म की अमृतवाणी से सिंचित कर रहे हैं।

आष्टा । भगवान जगन्नाथ जी सात दिनों के विश्राम के बाद आज अपनी मौसी के घर आनंद धाम बुधवारा से अपने निवास प्राचीन बाँसबेडा जगदीश मन्दिर पहुचे । सभी भक्त भगवान को गाजे बाजे से भगवान को उनके निवास छोड़ने पहुचे । मौसी के घर पधारने के उपलक्ष्य में 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है । जिसका आज समापन हुआ । भागवत कथा के माध्यम से पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने आज सुदामा चरित्र एवं राजा परीक्षित का मोक्ष विषय को लेकर अनेक कथाओं का विस्तार से वर्णन किया एवं सभी भक्तों को कथा का श्रवण कराया ।भागवत कथा में आज भवानी शंकर शर्मा, रायसिंह जी मेवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, रवि शर्मा पार्षद, मनोज ताम्रकार, महेंद्र मालवीय,

मनोज बाकडें, जे पी नगरिया, उमेश बरेठा, नर्मदा मालवीय, भुरु नारायण मुकाती, देवकरण मालवीय,श्रीमती लता कल्लू मुकाती,दीपक सोनी, प्रेम नरायण शर्मा, हरियाणा शर्मा, मिट्ठू पुरा सरकार, दुर्गेश पाठक, मधुबाला पाठक,जगदीश ओमप्रकाश सोनी, जितेंद्र वैष्णव,मोना ठाकुर,ओम प्रकाश मिश्रा भोपाल , क्षमा शर्मा , जगदीश पाटीदार, बृजमोहन सोनी, शिव श्रीवादी, दीपेश गौतम, शीला शर्मा, राधा शर्मा,आनंद लछमी शर्मा, रमा प्रतिभा शर्मा गजेन्द्र शर्मा, चंद्रेश माधवी शर्मा, मधुराज आदि भक्तगण उपस्थिति रहे एवं भागवत का श्रवण किया गया। पंडित गजेंद्र शास्त्री धर्माधिकारी ने सभी नगर वासीयो,पत्रकारों का सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top