10 जून 2026 बुधवार मास द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण (अधिकमास) पक्ष तिथि दशमी रहेगी। नक्षत्र उत्तराभाद्रपद  सुबहा 09.22 तक रहेगा। चन्द्र:- मीन का चंद्र रहेगा। दिशाशूल उत्तर में

*मेंष:-* आज अपनी श्रेष्ठ कार्यप्रणाली के बल पर सबके सिरमोर बनेंगे।शिल्पकला ,पत्रकारिता, पुरोहिताई कर्म करने बाले विशेष लाभ प्राप्त करेंगे।पूंजीनिवेश बढेगा।वाहन चलाने में सावधानी रखें।
उपाय:कुल ब्राह्मण को वस्त्र दे

**वृष:-* आज भोर में देखे सपनो में कार्य सिद्धि मिलेगी।सामाजिक कार्यो में उपस्तिथि देने का अवसर मिलेगा
पशु,पक्षी,जीव-जंतु से कष्ट हो सकता है।पिता या घर के बढ़ो का मार्गदर्शन अनुकूल रहेगा।
उपाय:मातापिता को देव दर्शन कराएं
 
*मिथुन:-* आज सर्व प्रगति की योग है।सुख सम्मान में वृद्धि होगी।वित्त लाभ मिलेगा।घर मे इंटीरियर का कार्य होगा।रिस्तेदारो से सम्बंध अनुकूल रहेंगे।लोहे की वस्तु से चोट की सम्भवना है।बैंकिग लेनदेन धन वृद्धिकारक रहेंगे।
उपाय:काजल कन्या को दे

**कर्क:-**  आज वस्त्रलंकार के नवीन साधन प्राप्त होंगे।राज्यसेवा के कार्यो में सफलता मिलेगी।पुराने मित्रों की याद कुछ पीड़ा दे सकती है।घर मे नया सदस्य आ सकता है। प्लास्टिक वस्तुओं के व्यापार में लाभ होगा।
उपाय:शमी वृक्ष की पूजा करे

*सिंह:-* आज रोगभय  हो सकता है।धन लाभ के योग भी बन रहे है।शत्रुयों में वृद्धि होगी।विना गलती के आपके ऊपर दोषारोपण हो सकता है।मन विचलित होगा पत्नी का सहयोग मिलेगा।
उपाय:दूर्वा श्रीगणेश को अर्पण करे

**कन्या:-* आज संपदा क्रय के लिये विभिन्न प्रस्ताव आपके समक्ष होंगे,पर आप सभी प्रस्ताव के सम्बंध में निर्णय की दुविधा में रहेंगे। जिसे आप टाल देंगे।धार्मिक अनुष्ठान में समय देने का अवसर प्राप्त होगा।कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद की स्तिथि बन सकती है।क्रोध से बचे।
उपाय:त्रिशूल की पूजा देवी मंदिर में करे

**तुला:-* आज सुबहा चिंताओं से दिन प्रारम्भ होगा।दोपहर के बाद अच्छी सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा।बच्चो की उपलब्धियां संतोषप्रद रहेगी।संध्या तक शेयर बाजार में लाभ के संकेत मिलेंगे।नौकरीं में दिन  आनंददायक होगा।ज्यादा तीखा खाने से पेट मे पीड़ा हो सकती है।
उपाय:श्रीनारायण कवच का पाठ करे

*वृश्चिक:-* आज व्यवसायिक मुसीबतों का दौर आज रूकेगा।नये कार्यो की रुरेखा का चिंतन होगा। भूमि साधनों की समस्या दूर होने बाली है।पितरों के निमत्त धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।मन प्रफुल्लित रहेगा।
उपाय:काला वस्त्र पॉकेट में रखें

*धनु:-* आज मानसिक क्लेश हो सकता है।देहपीड़ा होने की पूरी सम्भवना है।आर्थिक लाभ भी पूर्ण है।अतिथि लोगो के सत्कार में समय व्यतीत होगा उनसे लाभ भी प्राप्त सम्भव है।अधिक धन खर्च से मन दुःखी रहेगा।
उपाय:- तील के तेल का दीपक पीपल वृक्ष के सामने लगाएं

*मकर:-* आज वाणी शक्ति से लोगो से अपने कार्य  निकालने में सफल होंगे।बड़ी योजना का दायित्व आपको मिल सकता है।वाहन दुर्घटना का समय बन रहा है।सावधानी से वाहन का उपयोग करे।अग्नि से दूर रहे।शल्यक्रिया बन सकती है।
उपाय:श्री आदित्यहृदय स्त्रोत्र का पाठ करे

*कुम्भ:-* आज विघ्न बाधाओं से मुक्ति का दिन है।पुराने रुके कार्य पूर्ण होंगे।कानूनी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।आर्थिक लाभ होगा।  प्रवास के योग है।नौकरीं वालो को पदोउन्नति मिलेगी।व्यय में कमी होंगी।डरावने स्वप्न आ सकते है।
उपाय:- सिंदूर का तिलक मस्तक पर लगाएं

**मीन:-* आज आपका विजय दिवस है।कार्यसिद्धि प्राप्त होगी।पारिवारिक मजबूती को बल मिलेगा।निकटम जनों से संबंध अनुकूल बनेंगे।रोग में सुधार रहेगा।सुयश काल है।पराक्रम से समाज मे उच्च स्थान मिलना तय है।व्यापार में मिश्रित धन लाभ है।
उपाय:- यज्ञोपवीत श्रीगणेश को अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top