वरिष्ठ पार्षद एवं कांग्रेस नेता भैय्या मियां का निधन, ईदगाह में जनाजे की नमाज के बाद सुपुर्द-ए-खाक

Oplus_16908288

आष्टा। नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी एवं वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद जनाब हिफजुर्रहमान उर्फ भैय्या मियां का सोमवार रात को आकस्मिक निधन 68 वर्ष की आयु में हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर फैल गई। मंगलवार सुबह ईदगाह मैदान में जनाजे की नमाज अदा की गई, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई में हिंदू-मुस्लिम समाज सहित विभिन्न राजनीतिक धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियो ने उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे भैय्या मियां की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हृदयाघात की आशंका पर उनके परिजन उन्हें तत्काल उन्हें शिवालय अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हीरा दलोद्रिया एवं राहत अली अस्पताल पहुंचे और लगभग एक घंटे तक लगातार उपचार कर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। यह समाचार सुनते ही काफी संख्या में उनके स्नेह जनों आदि ने

शिवालय पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और यही सिलसिला मंगलवार की सुबह उनके निवास स्थान पर चलता रहा। भैय्या मियां वरिष्ठ पार्षद, समर्पित कांग्रेस नेता, समाजसेवी एवं बेहद मिलनसार और नेकदिल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से कांग्रेस परिवार, नगर पालिका और पूरे नगर को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी और सभी वर्गों के बीच सम्मान प्राप्त किया। शोक संदेश में कहा गया कि भैय्या मियां का निधन नगर के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना कठिन होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top