
आष्टा स्थानीय टैलेंट इनोवेटिव हायर सेकेंडरी स्कूल में आज एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के होनहार जाबांज केप्टन स्मिथ मच्छार के धैर्य, शौर्य,सूझबूझ और पराक्रम की जमकर प्रशंसा की गई। जिसके कारण एक बड़ी विमान दुर्घटना टली व 180 से अधिक यात्रियों की जान बची।हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके साहस की प्रशंसा की, इजरायल, अमेरिका सहित दुनिया भर के बड़े नेताओं ने कैप्टन स्मिथ को सच्चा हीरो बताया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने कैप्टन स्मिथ मचछार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सलामती के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की।

कार्यक्रम के अगले चरण में बोहरा समाज के प्रतिष्ठित धर्मगुरु डॉ सैयदना साहब के जन्मदिवस के अवसर पर उनके जीवन, उनकी शिक्षाओं और समाज कल्याण में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उनके शांति, प्रेम और भाईचारे के संदेश से सभी को अवगत कराया।इसके साथ ही, कार्यक्रम में प्राचार्य सुदीप जायसवाल ने उपस्थित विद्यार्थियों को बोहरा समाज की नीतियों और उनके सांस्कृतिक संदर्भों से भी परिचित कराया गया। उन्होंने बताया कि बोहरा समाज हमेशा से देश की प्रगति, व्यापारिक ईमानदारी, शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है। स्कूल प्रबंधन ने इस आयोजन को सर्वधर्म समभाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला एक अनुकरणीय प्रयास बताया।

1,अक्टूबर,2026, गुरुवार मास आश्विन कृष्ण पक्ष तिथि पंचमी दोपहर 12.36 तक रहेगी।नक्षत्र रोहिणी रहेगा। चन्द्र:- वृषभ का चंद्र रहेगा। दिशाशूल दक्षिण में
**मेंष:-* आज किसी लक्ष्य को लेकर दिन की शुरुआत होगी जो कुछ हद तक सफल भी रहेगी।मेलमिलाप में समय लगेगा।कपड़ो की खरीद होगी।पेट मे तकलीफ़ हो सकती है।
उपाय:तीर्थ यात्रा के लिए योजना बन सकती है
**वृष:-* आज आराम का दिन रहेगा बेफिक्र होकर अपना जीवन जियेंगे।धन की अपेक्षा रिस्तो कक महत्त्व देंगे।धार्मिक कार्यो में समय लगा सकते है।बच्चो से वार्तालाप होगा।
उपाय:-पीपल के पत्ते पर गुड रखकर गाय को खिलाएं

*मिथुन:-* आज अर्थहीन विषयो में समय बर्बाद होगा।कोई आरोप से आपकी ख्याति कमजोर होगी।घर के वरिष्ठ का स्वस्थ्यय तकलीफ़ वाला हो सकता है।पत्नी सहयोग रहेगा।
उपाय: तील का तेल शनिदेव को अर्पण करे
**कर्क:-** आज व्यापार नौकरीं में अनुसंधान पर जोर देंगे।सामूहिक कार्य योजना बन सकती है।वित्त लाभ होगा।साहित्य,खेल,शिक्षा में कोई सम्मान मिल सकता है।
उपाय:-भगवान श्री विष्णु को पिला वस्त्र अर्पण करें

*सिंह:-* आज अच्छी सूचना मन को प्रफुल्लित करेगी।किसी कार्य का नेतृत्व आपको मिल सकता है,जो अनुकूल परिणाम देगा।पुरानी यादों पर परिवार में बातचीत होगी।
उपाय:शंखजल से श्रीविष्णु को अर्पण करे
**कन्या:-* आज भौतिक सुखसाधन के लिये आप लालायित रहेंगे इसी लिये धन भी खर्च होगा।नौकरीं व्यापार में कि गई मीटिंग अनुकुल परिणामस्वरूप रहेगी।
उपाय:शिव नंदी का पूजन पंचामृत से करे

**तुला:-* आज विश्वासपात्र व्यक्ति द्वारा किया गया छल मन को बहुत दुःखित करेगा जिससे गंभीर चिंता में दिन बीतेगा।रक्तचाप से तकलीफ़ भी हो सकती है।ससुराल से सहयोग रह सकता है।
उपाय:- दही उड़द भैरव मंदिर में अर्पण करे
**वृश्चिक* आज आपके समय प्रबंध से आपको प्रशंसा मिलेगी उच्चाधिकारियों का सकारात्मक सहयोग रहेगा।व्यवसाय में बड़ी डील हो सकती है।फर्नीचर खरीदी हो सकती है।
उपाय:पिला फल श्रीविष्णु को अर्पण करे

*धनु:-* आज हर्षउल्लास के साथ दिन प्रारम्भ होगा।सार्वजनिक आयोजनों में शिरकत करने में समय व्यतीत होगा।मन चाहा भोज्य पदार्थ मिलेगा।प्रेमपक्ष मजबूती से आगे बढ़ेगा।
उपाय:- जलघाट की पूजा करे
*मकर:-* आज कुछ नया करने का दिन है जो आपको पहचान देगा।मान, सम्मान में वृद्धि होगी।सन्तान पक्ष से अच्छी सूचना मिलेगी।माल स्टॉक व शेयर बाजार से मजबूत लाभ मिलेगा।
उपाय:अखंड चावल ब्राह्मण को दे

*कुम्भ:-* आज सरदर्द रहेगा।शरीर आलस्य से भरा होगा।कार्यस्थल पर सुस्ती से नकारात्मक विचार मन को बैचेनी देंगे।शंका कुशंका में अपना ही नुकसान करा बैठेंगे।मित्र सहयोग रहेगा।
उपाय:- शनिमंत्र का जाप करे
**मीन:-* आज समस्याओं से पार पाने का रास्ता दिखाई देगा।शासकीय पंजीयन कार्य मे सफलता मिलेगी।नौकरीं में अच्छे परिणाम मिलेंगे।धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।परिवार में कोई आयोजन हो सकता है।
उपाय:- लाल चंदन शनिदेव को अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*