सांदीपनि विद्यालय में अकादमिक संवाद और शिक्षक क्विज़ का आयोजन पालक शिक्षक बैठक में विद्यार्थियों की प्रगति की हुई समीक्षा

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में अकादमिक संवाद और शिक्षक क्विज़ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने शिक्षाशास्त्र, शैक्षिक मनोविज्ञान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षक मार्गदर्शिका आधारित गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि शिक्षकों के व्यवसायिक विकास, शैक्षणिक नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था।

जिसमें शिक्षकों ने शैक्षणिक ज्ञान, तार्किंक क्षमता, रचनात्मकता, त्वरित निर्णय क्षमता और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार प्रतिमाह विद्यालय में अकादमिक संवाद का आयोजन किया जाता है। इसमें लेसन प्लानिंग, गतिविधि आधारित शिक्षण, विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षण, कक्षा कक्ष प्रबंधन भी शामिल थे। विद्यालय के शिक्षकों को सात पर्वत श्रंखलाओं की थीम पर सात टीमों में विभाजित किया गया था।

प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण पूर्व प्री-टेस्ट दिए और टीम भावना का परिचय देते हुए आॅडियो विजूअल साउंड में बहुत ही उत्साह के साथ उत्तर दिए। विद्यालय के शिक्षकों के बीच संवाद और सहभागिता बढ़ाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनाया गया। संवाद का उद्देश्य शिक्षकों को एक दूसरे के अनुभवों से सीखने और प्रभावी एवं नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को कक्षा में लागू करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, जितेन्द्र मेवाड़े, असमा खानम,

मनोज कर्मोदिया, जज की भूमिका में रहे। क्विज़ मास्टर का कार्य भूपेन्द्र सिंह और सतीश वर्मा ने किया। आशीष विश्वकर्मा और कासिम खान ने तकनीकि सहयोग प्रदान किया। पदमा परमार, नवीन मौर्य, वंदना सोलंकी, डाॅ. स्मिता नायर आदि शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। त्रैमासिक परीक्षा की समाप्ति पश्चात पालक शिक्षक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें एक हजार से भी अधिक पालकों ने सहभागिता कर अपने बच्चों की प्रगति पर विषय शिक्षकों से चर्चा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top