आष्टा में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने 52 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

आष्टा । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज आष्टा नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा क्षेत्र आष्टा के विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिधि भी सम्मिलित हुए ।कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सक्षम आंगनवाड़ी के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई टीवी, आर.ओ., खिलौने एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि आष्टा क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर उन्हें अवगत करवाएं।विधायक ने आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के अंतर्गत लगाई गई पोषक तत्वों एवं पोषण संबंधी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।आंगनवाड़ी केंद्रों को शिक्षा के प्रभावी केंद्र बनाये जाये-विधायककार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं

उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल के अवसर पर उनके प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ियों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की।

विधायक ने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों को शिक्षा के प्रभावी एवं आकर्षक केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए, ताकि बच्चों के प्रारंभिक विकास, सीखने की क्षमता एवं सर्वांगीण विकास को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।”कार्यकर्ताओं की समस्याओं को विधायक ने सुना”कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई। विधायक द्वारा उनकी समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए आवश्यक समस्याओं के निराकरण हेतु उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।”उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं का किया सम्मान” कार्यक्रम में

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही आष्टा नगर की 52 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह एवं प्रसन्नता दिखाई दी।”हितग्राहियों ने साझा की सफलता की कहानी”कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा

अपनी सफलता की कहानियां साझा की गईं। हितग्राहियों ने बताया कि शासन की इन योजनाओं से उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है।”पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश”कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आष्टा क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सुरजना के पौधे लगाए जाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष

Oplus_16908288

हेमकुमार राय सिंह मेवाडा,रितु आनंद जैन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,पूर्व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, अंजनी विशाल चौरसिया नगर मंडल अध्यक्ष, धनरूपमल जैन नगर महामंत्री, मोहित सोनी नगर महामंत्रीउमेश शर्मा,सुमित मेहता,राजेश घेंघट,सन्नी राबर्ड,मनोज ताम्रकार,सौरभ शीतल, उत्थान धरवा, रवि शर्मा पार्षद ,हरेंद्र ठाकुर,भगवत मेवाड़ा,श्रीमति गिरजा कुशवाहा,श्रीमति संध्या देवांग, दीपक मितवाल,रौनक डुबाने सहित सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुएकार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी विक्रम ठाकुर, पर्यवेक्षक सपना बगाना एवं सभी कार्यकर्ता और सहायिका सम्मिलित रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top