

आष्टा- लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित 70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (2026) का आयोजन 21 से 25 सितंबर 2026 तक जबलपुर में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मॉडर्न पब्लिक हा.से. स्कूल, आष्टा के कक्षा 11वीं के प्रतिभाशाली छात्र अतुल वर्मा पिता अनिल वर्मा, माता रीना वर्मा ने कुश्ती (फ्रीस्टाइल 92 किग्रा, 17 वर्ष आयु वर्ग) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय (रजत पदक) स्थान प्राप्त किया। छात्र की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय, आष्टा क्षेत्र और पूरे सीहोर जिले का गौरव बढ़ा है।

मॉडर्न पब्लिक हा.से. स्कूल, आष्टा संस्था उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा समर्पित है। विद्यालय में खेलकूद, कुश्ती और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों (Extracurricular Activities) के लिए बेहतरीन प्रशिक्षण और प्रोत्साहन दिया जाता है। यहाँ के छात्र अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन के बल पर लगातार जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर संस्था का नाम रोशन कर रहे हैं।

अनुभवी और समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को अकादमिक और खेल दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। छात्र अतुल वर्मा की इस गौरवशाली सफलता पर संस्था के मार्गदर्शक श्री कुंवर लाल परमार, श्री शंकर लाल परमार, श्री भीम सिंह ठाकुर, समिति अध्यक्ष श्री अभिषेक परमार,

प्राचार्य श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर, उपप्राचार्य विकास चौरसिया सहित बी.एल. मालवीय, रितेश जेलवाल, राजेश बड़ोदिया, रजत धारवां, निर्मला सारसिया, करिश्मा चोपड़ा, अंजलि चौरसिया, नीता सक्सेना, ईशा जैन, इतिका चौहान, पायल ठाकुर, कनक सेन, अंजलि गोस्वामी, पूजा परमार, रीना सरसिया, सोनम गुप्ता और रूपाली ठाकुर आदि शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

