आष्टा से लेह-लद्दाख तक 5 हजार किमी का रोमांचकारी सफर तय लोटी नगर की साहसी महिला कविता चंद्रवंशी का विधायक ने किया स्वागत-सम्मान

आष्टा । आष्टा नगर की प्रथम साहसी महिला श्रीमति कविता चंद्रवंशी एवं उनके बेटे यस ने बाइक से आष्टा से लेह-लद्दाख तक का 5 हजार किमी का लंबा जोखिम भरा एवं रोमांचकारी सफर पूर्ण कर आष्टा लौटने पर आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा नगर की प्रथम साहसी महिला जिन्होंने अपने पुत्र यस चंद्रवंशी को सारथी के रूप में साथ रख कर सपने को पूरा कर इतिहास रचा,का स्वागत सम्मान कर उनकी हिम्मत और साहस को नमन कर बधाई दी । बेटे यश एवं माताश्री कविता चंद्रवंशी की ये बाइक यात्रा एक ऐतिहासिक बाइक यात्रा के रूप में दर्ज हो गई है ।

मध्यप्रदेश के आष्टा नगर के लिए निश्चित यह गौरव का एवं गर्व का क्षण है। आष्टा नगर निवासी यश चंद्रवंशी और उनकी माताश्री कविता चंद्रवंशी ने निश्चित अपने जुनून,निडर हौसले और आपसी विश्वास के तहत अनोखी मिसाल पेश करते हुए रॉयल इनफील्ड GT 650 पर सवार हो कर आष्टा से लेह-लद्दाख तक का लगभग 5 हजार किलोमीटर का सफर तय किया ओर वापस लौटे है । आज उक्त साहसी महिला कविता चंद्रवंशी का विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने कार्यालय पर आमंत्रित किया एवं उनका स्वागत सम्मान कर उनेह अपनी ओर से प्रोत्साहन राशि भेंट की । इस अवसर पर नगर की महिला पत्रकार श्रीमति किरण रांका विशेष रूप से उपस्तिथ रही ।

वार्ड 2 के नागरिक ने पीएम आवास योजना की किस्त नही मिलने की मांग का विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर को सौपा मांग पत्र जनसुनवाई में

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आष्टा नगर पालिका के वार्ड क्र 02 के निवासी बद्रीप्रसाद भेरूलाल ने जनसुनवाई में पहुच कर बताया की वर्ष 2021-22 अंतर्गत स्वीकृत पीएम आवास स्वीकृत हुआ था । प्रथम क़िस्त के रूप में मुझे एक लाख की राशि खाते में आई उसके बाद मुझे आज तक दूसरी क़िस्त नही मिली । जब भी नगर पालिका जाता हूं यही कहा जाता है आ जायेगी । मेने बाजार से उधार ले कर मकान का कार्य किया है । मुझे मेरी दूसरी क़िस्त डलवाई जाये । पीड़ित ने किस्त की मांग विधायक कार्यालय पहुच कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर से मिल कर की ।

इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ।

Oplus_16908288

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा ।

जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में ग्राम पिपलिया सलारसी के आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने,कृषि भूमि पर जाने वाले शासकीय रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने,प्रधानमंत्री आवास नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिनके पास प्लॉट नहीं है उन्हें योजना का लाभ उपलब्ध कराने,बी.पी.एल. कार्ड बनवाने, पगारिया राम में सार्वजनिक कार्य हेतु टिन शेड निर्माण कराने,रोजगार प्रदाय कराने,स्वैच्छिक स्थानान्तरण हेतु आवेदन,विद्युत विभाग बागेर में पदस्थ कर्मचारियों का कार्यव्यवहार उचित नहीं होने संबंधी शिकायत,

जावर दुकान में चोरी होने पर पुलिस से कार्यवाही कराने,लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदाय कराने,ग्राम धरमपुरी में काबिज वनभूमि के पट्टा प्रदाय कराने,नगरीय क्षेत्र आष्टा में प्रधानमंत्री आवास की द्वितीय किस्त प्रदाय कराने,ग्राम वफापुर ढाकनी में विद्युत कटोती बंद कराने सहित अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुऎ। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top