शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर में रंगोली, ड्राइंग, पेंटिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता कि गई आयोजित

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर पालिका परिषद आष्टा द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगरीय सीमा में स्थित शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 16 में नगर पालिका परिषद आष्टा की जनजागरूकता टीम द्वारा रंगोली, ड्राइंग, पेंटिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “स्वच्छ भारत अभियान”, “सशक्त भारत” एवं “2047 का भारत” सहित विभिन्न विषयों को आधार बनाकर रंगोली, ड्राइंग, पेंटिंग एवं मेहंदी के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बच्चों द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सशक्त भारत एवं विकसित भारत की परिकल्पना को दर्शाती मनमोहक एवं अद्भुत कलाकृतियां तैयार की गईं।नगर पालिका परिषद द्वारा गठित दल ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कलाकृतियों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में से तीन-तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिन्हें आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में विद्यालय के श्री सुनील शर्मा, शिक्षिका श्रीमती रेखा बागवान एवं श्रीमती रीना नागदा का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया

तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।यह कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेम कुंवर राय सिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन तथा वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री रवि शर्मा की निगरानी में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनजागरूकता गतिविधि टीम से श्री राजकुमार अकेला एवं श्री अनीश सोलंकी सहित सैकड़ों विद्यार्थी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रचनात्मकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ एवं सुंदर आष्टा के निर्माण में बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

स्वागत कर 8 तीर्थयात्रियों को किया गयाजी दर्शन हेतु रवाना

Oplus_16908288

आष्टा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नगरपालिका के सभाकक्ष में तीर्थयात्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा वाराणसी गयाजी तीर्थ यात्रा पर जा रहे 8 श्रद्धालुओं का पुष्पमाला पहनाकर एवं तिलक लगाकर भावभीनी विदाई दी गई और उनका स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा चयनित सभी तीर्थयात्रियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रदेश सरकार की एक अत्यंत संवेदनशील और जन-कल्याणकारी पहल है।

Oplus_16908288

इसके माध्यम से हमारे बुजुर्गों को देश के प्रमुख पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। बड़े-बुजुर्गों का तीर्थ यात्रा पर जाना पूरे आष्टा नगर के लिए सौभाग्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने आगे श्रद्धालुओं से निवेदन करते हुए कहा कि वे अपनी इस पवित्र यात्रा के दौरान भगवान विश्वनाथ एवं गयाजी में पूरे आष्टा नगर की खुशहाली, सुख-शांति और प्रगति की कामना करें। इस अवसर पर नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, सुभाष नामदेव, समग्र अधिकारी दीपाली सोलंकी, धर्मेन्द्र दिसावरी, रोहित सोनी आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top