

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को वृहद वृक्षारोपण किया गया। नमो वाटिका में पच्चीस फलदार पौधे लगाए गए और इनके अतिरिक्त परिसर में अन्य प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगा कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान में वाराणसी से वड़नगर यात्रा चल रही है। यात्रा के माध्यम से वृक्षारोपण, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण आदि का महत्व बताया जा रहा है।

कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चैरसिया, महामंत्री मोहित सोनी, बलवीर ठाकुर, कृपाल सिंह पटाड़ा, मनीष प्रजापति, कृष्णा शर्मा आदि उपस्थित थे। दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना और स्वागतगीत से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। सांदीपनि विद्यालय इसी का जीता जागता उदाहरण है।

सांदीपनि विद्यालय के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही हैै और विद्यार्थी अकादमिक के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक, वैज्ञानिक आदि गतिविधियों में भी आगे बढ़ रहे है। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य दोनो सरकारे शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। यात्रा प्रभारी शंशाक शर्मा ने कहा कि

विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए माता-पिता और शिक्षकों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा शक्ति ही देश की वास्तविक शक्ति है। इस अवसर पर आयोजित छात्र संवाद में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और विकसित भारत, शिक्षित मध्यप्रदेश , आयुष्मान योजना और शासन की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं पर विचार व्यक्त किए। सतीश वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम में बी.आर.सी.सी. अजबसिंह राजपूत, अंत्येश धारवां, असमा खानम, भूपेन्द्र सिंह, सम्राट ढोके, जितेन्द्र मेवाड़े, नवीन मौर्य, पदमा परमार, अभिलाषा श्रीवादी, निर्मल बैरागी, धीरज शर्मा, वंदना सोलंकी, डाॅ. तेजपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, पल्लवी वर्मा, गौतम चैरसिया, प्रकाश यादव, शैलेन्द्र मालवीय, डाॅ. स्मिता नायर, मनोज कर्मोदिया, राजीव सारसिया, डी.एस. मांडवा, कमलेश वर्मा, विजय अडगले, स्नेहलता पाल, दीपिका दास, स्वाति राठौर, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि की महत्वपूर्ण भूिमका रही।

