
आष्टा। स्थानीय गोकुलधाम में सोमवार को सकल हिंदू समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं नवनियुक्त मेवाड़ा राजपूत समाज अध्यक्ष रायसिंह मेवाड़ा को सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा एवं संयोजक मुकेश नामदेव की उपस्थिति में सभी समाज अध्यक्षों की सर्वसम्मति से सकल हिंदू समाज के संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। नवीन दायित्व मिलने पर उपस्थित समाज अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने रायसिंह मेवाड़ा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। नगर के सभी समाजों को साथ लेकर सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना सकल हिंदू समाज का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि रायसिंह मेवाड़ा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से सकल हिंदू समाज को नई दिशा मिलेगी। सभी समाजों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा एवं एकता को और मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।
नवनियुक्त संरक्षक रायसिंह मेवाड़ा ने अपने संबोधन में सकल हिंदू समाज द्वारा दिए गए नवीन दायित्व के लिए

सभी समाज अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रखना और समाजहित में कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी समाजों के बीच आपसी सहयोग एवं भाईचारे को मजबूत करते हुए सामाजिक और धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और समाजहित के कार्यों में सदैव सहयोग करते रहेंगे। बैठक में जन्मदिन पर संयोजक मुकेश नामदेव को दी शुभकामनाएं। बैठक के दौरान सकल हिंदू समाज के संयोजक मुकेश नामदेव का जन्मदिन भी उपस्थित समाज अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने आत्मीयता के साथ मनाया।

सभी अध्यक्षगण एवं समाजजनों ने मुकेश नामदेव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि मुकेश नामदेव समाज को संगठित करने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सामाजिक सेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बैठक में सकल हिंदू समाज के आशीर्वाददाता प्रेम नारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, मोहनसिंह अजनोदिया, रमेश भामा, सहित शिव प्रजापति, सुशील भोजवानी, महेश जाट, बंटी सिंगी, अड्डू खंडेलवाल, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव,

मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, देवकरण पहलवान, सचिन वोहरा, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, आनंद गोस्वामी, पत्रकार संजय वर्मा, मोंटू कौरी, प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, दिलीप मालवीय, विजय खंडेलवाल, मुकेश बैरागी, मनोहर बैरागी, सुधीर महलवार, जगदीश खत्री, नंदकिशोर यादव, सुशील यादव, सकल हिंदू समाज विशेष सहयोगी महेश राठी, ओमप्रकाश पुरी, आनंद जैन, जितेंद्र चौहान, शुभम कुशवाहा, आशुतोष नामदेव, धन्नालाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल सहित बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे। बैठक के अंत में उपस्थित सभी समाजजनों ने नवनियुक्त संरक्षक रायसिंह मेवाड़ा को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। सफल बैठक का संचालन सकल हिंदू समाज सचिव मनीष डोंगरे ने किया।

