सांदीपनि विद्यालय की छात्रा प्रिंसी विश्वकर्मा ने प्रदेश प्रावीण्य सूची में पांचवा स्थान प्राप्त कियाग्यारह हजार की प्रोत्साहन राशि से विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया सम्मानित

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा की छात्रा पिं्रसी विश्वकर्मा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा 2026 में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में पांचवा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सितवत खान द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने छात्रा का पुष्पगुच्छ एवं ग्याहर हजार की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। छात्रा के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने उदबोधन में कहा कि यह विद्यालय प्रदेश का सबसे बड़ा विद्यालय है,

जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यालय के प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जा रही है, इसी का परिणाम है, कि आस-पास के कई विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इस विद्यालय में प्रवेश लिया है।एवं छात्रा की इस उपलब्धि पर संबोधित करते हुए कहा कि छात्रा प्रिंसी विश्वकर्मा द्वारा विद्यालय में नियमित उपस्थित रहकर अपने विषय अध्यापक के परामर्श से कठिन परिश्रम के द्वारा प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय द्वारा उनके माता पिता का भी सम्मान किया गया।
हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 61 करोड़ की लागत से बने विशाल विद्यालय भवन का लोकार्पण किया और सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद भी किया था।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कई प्रश्न पूछे और विद्यार्थियों ने बहुत ही सहज तरीके से उनके उत्तर दिए। विद्यार्थियों के उत्तरों से मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न थे। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वो पूरा मन लगाकर पढ़ाई करें और योग एवं खेलकूद के माध्यम से अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आपकों चिंता करने की आवश्यकता नही है। प्रदेश सरकार आपकों हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाएंगी और म.प्र. को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जाएंगा। ज्ञात है, कि हायर सेकण्डरी परीक्षा 2025 की राज्य प्रावीण्य सूची में भी विद्यालय के विद्यार्थियों गोविंद मालवीय ने 8वां स्थान और नकुल प्रजापति ने 10वां स्थान प्राप्त किया था। इसी परंपरा को आगे बड़ाते हुए इस वर्ष हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 की राज्य प्रावीण्य में सांदीपनि विद्यालय आष्टा की छात्रा प्रिंसी विश्वकर्मा ने पांचवा स्थान हासिल किया।


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक असमा खानम, भूपेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र मेवाड़ा, पदमा परमार, जितेन्द्र मेवाड़े, पवन राया, नवीन मौर्य, मोनिका जैन, नेहा अंसारी, दीक्षा खंडेलवाल, डॉ. तेजपाल, अभिलाषा श्रीवादी, डॉ. स्मिता नायर, हरिनारायण सिंह, पवित्रा कुराड़िया, आराधना चन्द्रवंशी, प्रकाश यादव, लक्ष्मी परमार, आशा रावत, पल्लवी वर्मा, कृतिका वर्मा, सतीश वर्मा, दिनेश गहरवाल, धीरज शर्मा, राजेश मालवीय, मनोज बड़ोदिया, गौरीशंकर मालवीय, कासिम खान, वंदना सोलंकी, डी.एस. मांडवा, विजय अडगले, कमलेश वर्मा, मुकुंद सिंह, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top