टैलेण्ट इनोवेटिव स्कूल, आष्टा का परीक्षा परिणाम रहा सर्वश्रेष्ठ, छात्रा जानवी पाटीदार 10वीं व जयप्रकाश परमार 12वीं रहे अव्वल

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा शिक्षा जगत के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर टैलेंट इनोवेटिव हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार एवं सर्वश्रष्ठ परिणाम दर्ज किया है।
इस वर्ष विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।


कक्षा 10वीं के होनहार विद्यार्थियों में छात्रा जान्हवी पाटीदार 95.2% व कक्षा 12वीं में छात्र जयप्रकाश परमार ने 91.2% प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही कक्षा 10वी के अर्शिल धाकड़ 94.6%, ऊजाली राठौर 93%, राघव ठाकुर 90.8%, पूर्ति वर्मा 90.6%, सुमित ठाकुर. 90.4%, खुशी विश्वकर्मा 90%, प्रतिभा ठाकुर 88.2%, आदर्श नागर 85.4%, तमन्ना वर्मा 82%, संध्या पाटीदार 81.2%, वैष्णवी विश्वकर्मा 78%, जा़ेबिया मिर्जा 76.2%, ने अव्वल रहकर विद्यालय व नगर का गौरव बढ़ाया।


इसी के साथ कक्षा 12वीं जयप्रकाश परमार 91.2%, कनक महेश्वरी 90.2%, रोहित विश्वकर्मा 89.6%, अनुज पटेल 87.4%, अनिक धाकड़ 86%, प्रीति ठाकुर 84.6%, सचिन कटारिया 84.2%, अनामिका राजपूत 80%, नंदनी मालवीय 80%, रितिका परमार 79.6%, सचिन मेंवाड़ा 76.6%, राजकुमार बामनिया 76.4% अव्वल रहे। विद्यालय के प्राचार्य सुदीप जायसवाल ने इस सफलता का श्रेय टैलेण्ट परिवार के सभी शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन व उनके कठिन परिश्रम को दिया।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top