

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा की प्रतिभाशाली छात्रा माही कंडारे ने राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दोबारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया। माही म.प्र. का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी। खेलों इंडिया के अंतर्गत टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में प्रदेश के बहुत सारे खिलाड़ियों ने सहभागिता करी थी। विद्यालय प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय की एक प्रमुख पहल खेलों इंडिया है, जिसका उद्देश्य खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना, खेल प्रतिभा को पहचानना और

विद्यार्थियों और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। खेलों इंडिया के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को नियमों के अनुसार प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ ही बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। फिट इंडिया को प्रोत्साहित करने से अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य, टीम भावना और स्वस्थ जीवन शैली को बड़ावा मिलता है। प्राचार्य ने बताया कि माही ने गत माह स्कूल शिक्षा विभाग म.प्र. और स्कूल गेम्स फैडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विद्यालय में खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय से भिन्न भिन्न खेलों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खिलाड़ी गए है। हाल ही में विद्यालय में बाॅस्केट बाॅल कोर्ट, रेस्लिंग मेट, बेडमिंटन कोर्ट, फुटबाल मैदान एवं अन्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। हमारा प्रयास हैं कि आज के सांदीपनि स्टूडेंट्स, कल के ओलंपिक प्लेयर्स, सार्थक हो। माही की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य द्वारा माही को वेटलिफ्टिंग काॅस्ट्यूम, लोवर टी-शर्ट, शूज़, बेल्ट और स्ट्डी टेबल एवं विकासखण्ड क्रीड़ा समन्वयक डी.एस. मांडवा द्वारा 2100/- रूपयें प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

माही को दोबारा स्वर्णपदक हासिल करने पर अकादमिक समन्वयक अंत्येश धारवां, कोच अशोक साहू, बंटी कंडारे, असमा खानम, सम्राट ढोके, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र मेवाड़े, पदमा परमार, तुलसीराम सरखंडे, तनिष्क चन्द्रवंशी, मनोज कर्मोदिया, नवीन मौर्य, निर्मलदास बैरागी, धीरज शर्मा, राजीव सारसियाा, श्वेता पांडेय, संजय जैन, वंदना सोलंकी, निकिता शर्मा, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
मो. सितवत खान

