13 अक्टूबर नवरात्रि प्रथम दिवसीय विशेष रशिफल- राशि अनुसार इन मंत्र का करे जाप मनोकामनाएं होगी पूर्ण, “जानें, किस राशि वाले कौन से मंत्र का करें जाप” – आज यहां लगाएं भोग, ये करें श्रृंगार, यहां चढ़ाएं

*आप जाने क्या कहते आपके सितारे*
13,अक्टूबर,2026,मंगलवार मास आश्विन शुक्ल पक्ष तिथि तृतीया (नवरात्र पर्व) रहेगी।नक्षत्र विशाखा रहेगा। चन्द्र:- तुला का चंद्र रात्री 07.12 तक रहेगा। दिशाशूल उत्तर में

 *नवरात्र के तृतीय दिवस* *भोग,श्रृंगार व फल* 

 *भोग- दूध* 
 *श्रृंगार- गजरा व मांग टीका* 
 *प्राप्त फल- परम आनंद प्राप्ति*

*आप जाने क्या कहते आपके सितारे*

**मेंष:-*  आज भाईयों के साथ प्रेम सौहार्द्र में बढोत्तरी होगी, धार्मिक कार्य संपन्न होने के भी योग बनते हैं।विनियोग में वृद्धि होगी।
उपाय:-गोल पूजा की सुपारी अपने पॉकेट में रखें

**वृष:-* आज भाग्य प्रबल रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्र‍ाप्ति होगी। धनार्जन होगा।शेयर बाजार से लाभ बनेगा।धातु खरीदी हो सकती है।
उपाय:-मां सरस्वती को सफेद फूल अर्पण करें

*मिथुन:-* आज अतिउत्साही ऊर्जावान रहेंगे। कार्य में नया दृष्टिकोण रहेगा। संपर्कों के जरिए व्यवसायिक संभावनाओं की तलाश होगी।
उपाय:-तुलसी पत्र भगवान विष्णु को अर्पण करें

**कर्क:-** आज फालतू के कार्यों में शक्ति ह्रॉस होगा। परिवार से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नए कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी।
उपाय:-सीधे हाथ में आज काला धागा बांधे

*सिंह:-* आज विरोधी पराभूत होंगे। मां से धन मिलेगा। क़र्ज़ से बाहर निकलने की योजना बनाना अनिवार्य है। सट्टेबाज़ी से दूर रहें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय:शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें

**कन्या:-* आज नौकरीं व व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी।आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगा।
उपाय:-माता पार्वती को चुनरी अर्पण करें

**तुला:-* आज नौकरी-कारोबार में आपके काम की तारीफ होगी। व्यापारियों की प्रशंसा से आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। सामाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय:-पंचमेवा भैरव मंदिर में अर्पण करें

**वृश्चिक* आज सेहत के लिए दिन कमजोर है। दोस्तों से सोच समझकर व्यवहार करें।गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।सन्तान पक्ष से प्रतिकूल परिणाम मन को दुखी करेगा।
उपाय:-देवी मंदिर में सिंदूर से तीन त्रिशूल बनाएं

*धनु:-* आज  नए संपर्क विकसित होने की संभावना है और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे।
उपाय:- चांदी का चंद्रमा अपने पास रखें

*मकर:-*  आज सफलता के साफ़ संकेत मिल रहे हैं। अभीष्ट सिद्धि हो सकती है। मामूली प्रयास से बक़ाया धन मिल सकता है। पैरों के निचले भाग में दर्द संभव है।मन चाहा काम होगा।
उपाय:-कच्चा सूत बरगद के वृक्ष पर लपेटे

*कुम्भ:-*  आज व्यवहारकुशलता
से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा। कुछ नया करने की इच्छा भी होगी।
उपाय:-सीधे हाथ की मध्यमा उंगली में तांबे का छल्ला पहने

**मीन:-* आज मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं।इससे आपथोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं।वाहन से चोट बन सकती है।
उपाय:-पांच तरहा का अनाज गौ माता को खिलाएं

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top