78 लाख रुपये के 493 गुम मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे, सीहोर पुलिस का नवरात्रि उपहार

Sehore- गुम हुए करीब 78 लाख रुपये की कीमत के 493 मोबाइल फोन खोजकर धारकों को लौटाए गए। नवरात्रि पर सीहोर पुलिस का उपहार, 3 वर्षों से गुम हुए मोबाइल ढूंढे गए, 493 मोबाइल फोन पुलिस टीम ने ढूंढे, लगभग 78 लाख रुपए मूल्य के गुम हुए मोबाइल फोन का वितरण, वर्षों से गुमे- उम्मीद हारे चेहरे मोबाइल पाकर खिले, 260 मोबाइल: आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान वितरित किए गए, 233 मोबाइल: संबंधित थाना स्तर पर विधिवत धारकों को लौटाए गए हैं। वर्ष 2026 में अब तक खोजे गए 493 मोबाइलों में से 260 फोन सीधे कार्यक्रम में तथा 233 मोबाइल थाना स्तर पर धारकों को सौंपे गए।

“पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में जिला सायबर सेल एवं जिले के सभी थानों के सम्मिलित प्रयासों से गुम हुए कुल 493 मोबाइल फोन अनुमानित कीमत 78 लाख रुपये सुरक्षित रूप से खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाए गए”। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा उनके गुम हुए मोबाइल फोन सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन पुनः प्राप्त कर नागरिकों के चेहरों पर खुशी लौट आई तथा

उपस्थित आम जनता ने सीहोर पुलिस की तत्परता और कार्यशैली के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सूचना- मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत करें या CEIR पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम:- गुम मोबाइलों को खोजने में सायबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक सुशील कुमार साल्वे, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक अभिषेक चौहान, आरक्षक तरुण राठौर, आरक्षक अर्पित गुप्ता, आरक्षक जितेन्द्र राजपूत तथा जिले के विभिन्न थानों में गठित विशेष टीमों की मुख्य एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top