आष्टा में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसालमोहर्रम ताजिया जुलूस का दशहरा उत्सव समिति, सकल हिंदू समाज एवं हिंदू उत्सव समिति ने किया भव्य स्वागत

आष्टा। धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए आष्टा नगर में मोहर्रम पर्व पर निकले ताजिया जुलूस का बुधवारा स्थित खंडेलवाल चौराहा पर दशहरा उत्सव समिति, सकल हिंदू समाज एवं हिंदू उत्सव समिति द्वारा आत्मीय एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा तथा हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती के नेतृत्व में

मोहर्रम ताजिया कमेटी जुम्मापुरा के सदर जाहिद गुड्डू, पत्रकार शेख आरिफ, पार्षद रईस, नासिर पठान, शेख महफूज़, आशीक मामा जी, पीला खदान छोटे भाई, सद्दाम भाई सहित अन्य सदस्यों का साफा पहनाकर पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर दोनों समाजों के लोगों ने एक-दूसरे को मोहर्रम पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उपस्थित सभी जनों ने कहा कि आष्टा नगर की पहचान हमेशा से सर्वधर्म समभाव,

आपसी सहयोग और गंगा-जमुनी तहज़ीब रही है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, विश्वास और सौहार्द को और अधिक मजबूत बनाते हैं।कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, अचल किरार, प्रेम नारायण जायसवाल, चेतन वर्मा सेन मनोज कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, किशोरीलाल कुशवाहा, गणेश सोनी सहित बड़ी संख्या में हिंदू एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आष्टा । आप सब ने आष्टा क्षेत्र के विकास का सपना संजो कर अपने इस बेटे,भाई को जब विधायक के रूप में चुना है तो आपको कभी भी निराशा नही होगी,आपका ये विधायक हर पंचायत एवं हर ग्राम-नगर में विकास के लगातार प्रयास कर रहा है,ओर करता रहूंगा । उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ग्वाली में पाटीदार समाज की धर्मशाला उमिया परिसर में विधायक निधि 05 लाख से निर्मित टीन शेड के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहे ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आष्टा क्षेत्र की सभी पंचायतों में लाखों के नही करोड़ो के विकास कार्य चल रहे है । आपकी इस पंचायत को ही दो साल में करीब 2 करोड़ के विकास कार्य कराये गये है । आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी,मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में गांव गांव में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है । गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से गरीबो का उत्थान,विकास हमारी सरकार का लक्ष्य है ।

यहा आज बड़ी संख्या में लाडली बहने बैठी है,आप सब के आशीर्वाद से आपका विधायक भाई लगातार विकास के कार्य करा रहा है,आप सब के खाते में हर माह हमारे मुख्यमंत्री 15 सो की राशि डाल रहे है । ग्राम पंचायत की सरपंच जी गोकुल बाई कमलसिंह जी विकास के जो भी कार्य बतायेगी वो सब किये जायेंगे। आप सब को धर्मशाला में बने नये टीन शेड निर्माण के लोकार्पण की बधाई देता हूं । ग्राम ग्वाली पहुचने पर विधायक का ग्रामीणों एवं पाटीदार समाज के बंधुओ ने भव्य स्वागत किया । ज्ञान की देवी सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर बाबूलाल पाटीदार,महेंद्र सिंह गऊखेड़ी,सरपंच गोकुल बाई, कमल सिंह,सुरेन्द्र पाटीदार,नारायणसिंह पाटीदार सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धु,लाडली बहना, ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top