‘भारतीय सैनिक’ पत्रिका के द्वितीय अंक का हुआ विमोचन, वीर नारियों और शहीदों के सम्मान में समर्पित ‘ऑपरेशन सिंदूर’

भोपाल। ‘एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी, म.प्र.’ द्वारा वीर नारियों, शहीद सैनिक परिवारों के कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के क्रम में, एक अत्यंत गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन भोपाल में किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका ‘भारतीय सैनिक’ के द्वितीय अंक का विमोचन मध्य प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित विशेष अंक- पत्रिका का यह द्वितीय अंक विशेष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित किया गया है, जो हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस और उनके परिवारों के त्याग की गाथाओं को रेखांकित करता है। यह अंक न केवल प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि राष्ट्र के प्रति सैनिकों के बलिदान को सहेजने का एक सार्थक प्रयास भी है।

उपमुख्यमंत्री ने सराहे राष्ट्रहित के कार्य- विमोचन के अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी ने ‘एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि सैनिकों का सम्मान करना पूरे राष्ट्र का कर्तव्य है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की और सैनिकों एवं उनके परिवारों के हित में सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया। इस दौरान सोसाइटी द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री को भारत माता का चित्र प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट किया गया।

दिग्गजों का मिला मार्गदर्शन- इस विशेष अंक के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व और सैन्य अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं शुभकामना संदेश प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से यह रहे शामिल- श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार, डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन, श्री जगदीश देवड़ा व श्री राजेंद्र शुक्ल, उपमुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन, ब्रिगेडियर अरुण नायर (SM), डायरेक्टर, राज्य सैनिक कल्याण, म.प्र., एयर वाइस मार्शल पी.के. श्रीवास्तव (VSM) एवं ब्रिगेडियर आर. विनायक (विशिष्ट सेवा मेडल)।

Oplus_16908288

कार्यक्रम की गरिमा- विमोचन समारोह में सोसाइटी के वरिष्ठ संरक्षक कैप्टन जगन्नाथ प्रसाद, वायु सैनिक नवीन गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी सूबेदार गोरेलाल परमार, सूबेदार विजेंद्र सिंह ठाकुर, सूबेदार उदय कुमार शिवहरे, हवलदार कृष्ण मेवाड़ा, हवलदार मुकेश पठारिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पत्रिका के संपादक एवं सोसाइटी अध्यक्ष NCO संतोष शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह पत्रिका आने वाली पीढ़ियों के लिए सैनिकों के बलिदान और राष्ट्र प्रेम की एक अनमोल धरोहर साबित होगी।

मेंष:-*  आज स्वभाव में झूठ बोलने का अंश होगा।अविवेकपूर्ण कार्यो से धन हानि हो सकती है।दोपहर बाद कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।चिंता दूर होंगी।

उपाय:- केल के पत्ते पर भोजन रखकर देव मंदिर में नैवेद्य अर्पण करें

**वृष:-* आज आपका व्यक्तित्व दार्शनिक विचारों वाला होगा।जल्दी कार्य सीख कर उससे अनुकूलता प्राप्त करेंगे।मध्यान्ह बाद मुहँ व नेत्रों में तकलीफ से पीड़ा बन सकती है।

उपाय:- गेहूं गौ माता को खिलाएं

*मिथुन:-* आज उच्चाभिलाषा से आप पूर्ण रहेंगे।विचारवान बन कर अच्छे कार्यो को अंजाम तक पहुंचायेगे।दयावान स्वभाव रहेगा।मन पूर्ण प्रसन्न रहेगा।धैर्यता रहेगी।

उपाय:- पीपल के पत्ते पर गुड रखकर श्री हनुमान मंदिर में अर्पण करें

**कर्क:-** आज सम्बन्धियों के मददगार बनेंगे।दुसरो का धन उपयोग कर नवीन कार्य भी प्रारम्भ कर सकते है।मानसिक कार्यो  में व्यस्त रहेंगे।श्वास की समस्या कष्ट दे सकती है।

उपाय:- सफेद हाथी की छाया प्रति अपने पॉकेट में रखें

*सिंह:-* आज परिवार के प्रतिकूल कार्य कर आप कर सकते है।अधिक शारीरिक श्रम करना पड़ सकता है।दोपहर बाद आपकी इच्छा अनुकूल कार्य हो सकते है।घबराहट में कोई कार्य न करे।

उपाय:- लौंग माता लक्ष्मी को अर्पण करे

**कन्या:-* आज खुशमिजाज स्वभाव रहेगा।आने कार्यो में सफल होंगे।अच्छे कार्यो के कारण सराहा जायेगा।दोपहर बाद लड़ाई झगड़ो से आपको दोषारोपण हो सकता है।

उपाय:- भगवान दत्तात्रेय को पिला पुष्प अर्पण करें

**तुला:-* आज कठोर अनुशासन से दिन की शुरुआत होंगी।कला निपुणता आपमे दिखेगी।सौंदर्य आदि पर धन खर्च होगा।प्रेम के क्षेत्र में अनुकूलता रहेंगी।

उपाय:- हलवा ब्राह्मण कन्या को खिलाएं

**वृश्चिक* आज आपकी हिम्मत से सामाजिक कार्यो में बड़ा निर्णय हो सकता है।मिलनसारिता  से आपका व्यक्त्वि में निखार रहेगा।लेखन कार्य बाले लोग सम्मान प्राप्त कर सकते है।

उपाय:- दूर्वा श्री गणेश को अर्पण करें

*धनु:-* आज आपके मीठे और सुंदर स्वभाव के कारण सफलता के रास्ते खुलेंगे।अचल सम्पत्ति सौदे हो सकते है।माध्यन्ह बाद शत्रु पीड़ा मिल सकती है।जोड़ो में दर्द हो सकता है।

उपाय:- दूध पीपल के वृक्ष में अर्पण करें

*मकर:-*  आज आपका धन किसी भी तरीके से नष्ट हो सकता है।आपके अत्यधिक कठोर वचन शत्रु उत्पन्न करेंगे।दोपहर बाद धार्मिक व अच्छे कार्यो में संलग्नता हो सकती है।

उपाय:- हल्दी की माला देवी जी पर अर्पण करें

*कुम्भ:-*  आज लोगो की सेवा करने की तीव्र इच्छा जाग्रत होगी।विलक्षण स्वभाव के लोगो से मित्रता सार्थक रहेगी।अकस्मात कोई फैसला लेना पढ़ सकता है।जो आपके पक्ष में होगा।

उपाय:-कच्चा सूत शनि देव पर अर्पण करें

**मीन:-* आज कार्य या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की बात चीत हो सकती है।अंतर्द्वंद खत्म होगा लक्ष्य के लिये सही दिशा निर्धारित होगी।इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में रुझान दिखेगा।

उपाय:- लाल पुष्प से भगवान विष्णु जी का श्रृंगार करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top