पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवकों को दी विदाई

📍 *विदाई कार्यक्रम का आयोजन*:- 📍*पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवकों को दी विदाई*📌जिले में पुलिस विभाग से शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हे सम्मानित किया जाकर विदाई दी गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा गृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ➡️एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवकों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, उपहार, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं प्रमाण पत्र दिये गये ।➡️उपस्थित हुए शासकीय सेवकों के अनुभवों को जाना एवं परिवार की जानकारी ली तथा सभी को शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहने हेतु शुभकामनायें एवं बधाई दी।

✅इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत,रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, सूबेदार अजय भिरे, उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के परिजन तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा । 📍 *सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवको का विवरण* :-👉 *श्रीमती माया सिंह* निरीक्षक कार्यवाहक के पद से सेवानिृवत्त हुई हैं। इनका सेवाकाल 39 वर्ष 06 माह 29 दिवस रहा हैं ।👉*श्री विजय बहादुर* उप निरीक्षक कार्यवाहक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 39 वर्ष 03 माह 26 दिवस रहा हैं ।👉*श्री महेश सिंह धुर्वे* उप निरीक्षक कार्यवाहक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं।

इनका सेवाकाल 37 वर्ष 10 माह 17 दिवस रहा हैं ।👉*श्री ओमप्रकाश मालवीय* कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं।इनका सेवाकाल 38 वर्ष 27 दिवस रहा हैं । 👉*श्री आशाराम* कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 40 वर्ष 04 माह 30 दिवस रहा हैं । 👉 *श्रीमती मीना राजपूत* प्रधान आरक्षक कार्यवाहक के पद से सेवानिृवत्त हुई हैं। इनका सेवाकाल 24 वर्ष 04माह 23 दिवस रहा हैं । 👉*श्री भैरुलाल* प्रधान आरक्षक कार्यवाहक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं।इनका सेवाकाल 35 वर्ष 06 माह 21 दिवस रहा हैं ।

आष्टा। नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में आज मोहर्रम का त्यौहार अकीदत, अदब और भारी उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न वार्डों और अलीपुर क्षेत्र से बेहद आकर्षक और नक्काशीदार साज-सजावट के साथ ताजियों के जुलूस निकाले गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमडा़। जुलूस के दौरान अखाड़े के उस्तादों और

युवाओं ने हैरतअंगेज और पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। अलीपुर में रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत – मोहर्रम के इस पाक मौके पर एक दिन पूर्व अलीपुर क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब का एक सुंदर नजारा देखने को मिला। जनपद चौराहा पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहा मित्र मंडल के सदस्यों ने कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए जुलूस में शामिल विभिन्न ताजिया

कमेटियों के अध्यक्षों सहित गणमान्य सदस्यों और अखाड़े के उस्तादों का साफा बांधकर व पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।गंज चौराहा पर नगरपालिका ने किया सम्मान – इसी कड़ी में नगर के प्रमुख गंज चौराहा पर नगरपालिका परिषद द्वारा मंच स्थापित कर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की उपस्थिति में जुलूस में शामिल पार्षद जाहिद गुड्डू, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, कमरूद्दीन खां, अतीक खां, नवाब बैरी, नफीस शाह, चांद खां, आमीर खां,

सनव्वर खां, प्यारे खां, बबलू खां, फिरोज खां, अय्यूब खां, अरबाज खां, आजम खां, चांद खां, पप्पू खां आदि का साफा बांधकर स्वागत किया गया। मंच से नगरपालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने जुलूस में शामिल सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों, ताजिया प्रभारियों और अखाड़े के खिलाड़ियों का साफा बांधकर सम्मान किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि यह स्वागत सम्मान हमारे आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एक-दूसरे के प्रति आदर का

प्रतीक है। हमारा यह नगर हमेशा से कौमी एकता की मिसाल रहा है और आज का यह दृश्य इस बात गवाह है हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाने वाला यह मोहर्रम हमें सच्चाई, न्याय और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दे। पूरा चल समारोह शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हो, यही हमारी कामना है।शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हुआ जुलूस – नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ताजियों का जुलूस अपने गंतव्य कर्बला की ओर बढ़ा। त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन तथा

नगरपालिका की टीमें भी मुस्तैद रहीं। हिंदू-मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को मोहर्रम की शुभकामनाएं दी। जिससे नगर की वर्षों पुरानी आपसी भाईचारे और सर्वधर्म समभाव की परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, अरशद अली, सुभाष नामदेव, जाहिद गुड्डू, रवि शर्मा, शेख रईस, यश छाजेड़, गबू सोनी, अनिमेश सोनी सहित नपा के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top