

आष्टा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और पशुपालकों को उन्नत पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मप्र सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वृंदावन ग्राम घोषित किये है । आष्टा में ग्रसम मैना को वृंदावन ग्राम बनाया है । मैना में पशुपालन विभाग सीहोर के तत्वावधान में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार कार्यक्रम एवं दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में ग्राम वृंदावन ग्राम मैना के गौपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने

सरस्वती जी की एवं गौमाता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।प्रतियोगिता में गायों के प्रतिदिन के दुग्ध उत्पादन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन कर गौपालकों ने पशुपालन के प्रति अपनी मेहनत, लगन और समर्पण का परिचय दिया। मैना ग्राम के गौपालक मुकेश कुमार वर्मा की देशी गाय ने 13.640 लीटर दूध दे कर एक लाख का प्रथम पुरुष्कार जीत वही प्रतियोगिता में शामिल संतोष कुमार को 51 हजार का द्वितीय और पंकज जी को 25 हजार का तृतीय पुरुष्कार प्राप्त किया ।प्रतियोगिता में ग्राम के गौपालक मुकेश कुमार वर्मा की

गाय ने प्रतिदिन 13.640 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं संतोष कुमार की गाय ने प्रतिदिन 12.320 लीटर दूध देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार पंकज जी की गाय ने प्रतिदिन 12.092 लीटर दूध उत्पादन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के माध्यम से पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुओं की बेहतर देखभाल करने तथा पशुपालन को आय का मजबूत साधन बनाने के लिए

प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियरने सभी विजेताओं को बधाई दी एवं सभी से आव्हान किया कि हर घर मे गाय पाले ओर गौसेवा करे ।भाजपा की डॉ मोहन यादव की सरकार ने जो वृंदावन ग्राम घोषित किये है,हमारे यह मैना को वृंदावन ग्राम घोषित किया है इस ग्राम में वो सब सुविधाएं होगी जो वृंदावन में है । यहा एक बड़ी सर्वसुविधा युक्त गौशाला बनेगी । विधायक इंजीनियर ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि 30 अक्टूबर को खाचरौद से नर्मदा मैय्या का क्षेत्र में आगमन हो रहा है,अब हर खेत तक किसानों को भरपूर पानी मिलेगा । हमारा अन्नदाता अब दो के स्थान पर तीन फसल ले सकेंगे,उनकी आय

बढ़ेगी,ओर मेरा किसान खुशहाल होगा ।आष्टा के 227 ग्रामो तक नर्मदा का जल खेतो तक पहुचेगा जिससे 75 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी । वही क्षेत्र के 288 ग्रामो में नर्मदा का पीने का जल भी पहुचाने की तैयारी है ।मैना में विकास के कई कार्य हो गये है,कई कार्य होने वाले है । 15 करोड़ से मैंना तिलावद रोड ने मैंना का नक्सा ही बदल दिया है । हम सब को मिल के मोदी जी के सपने को विकसित भारत बना कर साकार करना है,डॉ मोहन यादव जी के सपने को मप्र को विकसित प्रदेश बना कर साकार करना है । कार्यक्रम को भाजपा नेता धर्मसिंह आर्य,सोनू गुणवान, सुनील आर्य एवं

सुशील संचेती ने संबोधित कर पशुपालन के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन किसानों और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पशुपालकों को बेहतर नस्ल, अधिक दुग्ध उत्पादन और आधुनिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।वक्ताओं ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी गौपालकों की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी तथा पशुपालन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने का आह्वान किया

।डॉ विनोद शुक्ला ने एवं कृषि विभाग के अन्य वक्ताओं ने पशुपालन एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी । कार्यक्रम मेंपशुपालन विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. विनोद शुक्ला, डॉ. डी.के. मालवीय, डॉ. राजेंद्र कलमोडिया, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी प्रेम सिंह वर्मा, अजय जवलाया, समित कुमार,हुक्कम कोठारी, डॉ. सतीश पाटीदार,यशवंत बारोड,मुकेश वर्मा,संतोष बारोड, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी,ग्रामीण,पशुपालक,जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन लखन वर्मा ने किया, आभार सरपंच प्रतिनिधि श्री धीरज पटेल ने व्यक्त किया। आयोजन में उपस्थित गौपालकों एवं ग्रामीणों ने प्रतियोगिता की सराहना की। इस आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन को प्रोत्साहन देने और दुग्ध उत्पादन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
