आष्टा के खाचरौद से नर्मदा के जल का पूजन, चुनरी अर्पित कर खेतो की ओर किया रवाना- हर खेत तक नर्मदा का पानी पहुचाना,किसानों की आय में वृध्दि एवं अन्नदाता के चेहरों पर खुशी लाना हमारी सरकार की है प्राथमिकता -विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, विधायक ने मुख्यमंत्री सहित सभी का किया आभार व्यक्त

Oplus_16908288

आष्टा । मां नर्मदा मैय्या जिनका आज हमारी आष्टा विधानसभा क्षेत्र में विधि विधान से आगमन हो रहा है । नर्मदा मैय्या के आगमन पर उनका पूजन करने और उनेह पूरी विधानसभा क्षेत्र की ओर से हम सब मैय्या को चुनरी अर्पित करेंगे । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 227 ग्रामो तक पहुचेगा नर्मदा का जल जिससे क्षेत्र में 75 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई होगी ।
आज नर्मदा जी का पानी खेतो तक पहुचाने के इस भव्य कार्यक्रम का सभी की गरिमामय उपस्तिथि में शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्तिथ किसान भाईयों से कहा की हमारे आष्टा क्षेत्र के लिये नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है,

तात्कालिक हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में उस वक्त स्वीकृत कर इसका भूमिपूजन किया था । उस समय स्वर्गीय श्री रणजीतसिंह जी विधायक थे । आज हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में उक्त योजना धरातल पर तेजी से आगे बड़ी और आज उसका हम सब आपकी गरिमामय उपस्तिथि में शुभारंभ कर रहे हैं और जल्दी ही जब उक्त योजना का हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी इसका लोकार्पण भी करेंगे । विधायक श्री इंजीनियर ने कहा की आज हमारे क्षेत्र में अल्प वर्षा के कारण
हमारे अन्नदाता किसान भाई बहुत परेशान थे कि हमारा क्या होगा,कैसे पलेवा करेंगे,कैसे सिंचाई होगी ।

लगातार जमीन से पानी का दोहन करने के कारण आष्टा विधानसभा क्षेत्र में जमीनी जल स्तर काफी नीचे जा चुका है । कुछ दिनों पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री जी श्री शिवराजसिंह चौहान जी के साथ हमारी बैठक हुई,उसके बाद सीहोर में दिशा की बैठक हुई जो तथ्य हम सबके सामने रखे गये थे वो चिंताजनक थे,जानकारी दी गई थी की हम जमीन से लगभग 80% पानी का दोहन कर चुके है,यही कारण है की हमारे यहा हम यदि ट्यूबवेल लगाते है,बोर खनन कराते है तो 450 से 500 फीट तक भी पानी नहीं निकलता है । किसानों की पीड़ा को जाना समझा और आप सब अन्नदाताओं की बात को लेकर पिछले दिनों भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से मिला,क्षेत्र के किसानों की स्तिथि,

अल्पवर्षा के कारण उतपन्न हालात से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया की किसानों को समय से पूर्व हमे नर्मदा जी का पानी देना ही होगा । संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने हमारी बातों को गम्भीरता से सुना और सभी के प्रयासों से आज वह दिन आ गया कि हमारे किसान भाइयों को नर्मदा का जल उनके खेतो तक पहुचने के इस अभियान का शुभारम्भ हो रहा है । विधायक इंजीनियर ने अपने संबोधन में बताया की नर्मदा पार्वती लिंक से लगभग 227 गांव के किसान भाइयों के खेतों तक ये पानी पहुचेगा तथा इससे 75 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई होगी और मेरे अन्नदाता का हर खेत हराभरा नजर आयेगा ।

हमारे जावर क्षेत्र के जो 19 गांव है वे नर्मदा कालीसिंध योजना से जुड़े है उनमें 01 नवम्बर को नर्मदा का जल छोड़ा जायेगा । विधायक श्री इंजीनियर ने कहा की जब हर खेत तक नर्मदा का पानी पहुचेगा तब कोई भी खेत सुखा नही होगा,हर खेत फसलों से लहलहरायेगा,जब अधिकांश जमीन में बोवनी होगी,तो अन्नदाता के अन्न के भंडार भरेंगे,उनके चेहरों पर खुशी होगी,उनकी आय बढ़ेगी,वे अभी तक केवल दो ही फसल पैदा कर पाते थे,अब वे तीन फसल ले सकेंगे तो आय बढ़ेगी जब आय बढ़ेगी तो खर्च करने की शक्ति बढ़ेगी,बाजार में पैसा आयेगा, व्यापार बढेगा,तो सरकार को राजस्व मिलेगा और इस तरह भारत विकसित भारत बनेगा,आत्मनिर्भर होगा ओर

मोदी जी का एवं डॉ मोहन यादव जी का विकसित भारत का सपना हम सब मिल कर पूरा करेंगे । विधायक इंजीनियर ने कहा की जब नर्मदा जी का पानी मिलेगा तो किसानों की आमदनी बढ़ेगी क्योंकि किसान भाई इसी सीजन में वह गेहूं चने के साथ-साथ वह मूंग की फसल भी लेंगे, प्याज और लहसुन की फसल भी लेंगे और वह धनिया की फसल भी लेंगे तो हमारे किसान भाइयों की जो आमदनी है वह दो गुना नहीं तीन गुना बढ़ेगी । आज आपके चेहरों पर जो खुशी झलक रही है,उसे देख कर मुझे खुशी है की जिस बेटे को बड़ी उम्मीद से विधायक बना कर आप सब ने जो आशीर्वाद दिया था,में आपके लिये कुछ कर सका हु । आज के इस पावन अवसर पर मैं सभी किसान भाइयों को बहुत हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देता हूं ।

विधायक इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया की योजना की यहां पर जो पेटी लगी हुई है इस टाइप की 3500 पेटी हमारे पूरे विधानसभा क्षेत्र के ग्रामो में लगी है । इसमें करीब 6 कनेक्शन है । उसमें हमारे किसान भाइयों को 6 घंटे पानी दिया जाएगा और यह ऑटोमेटिक है । इसको चलाने की जरूरत नहीं है, ना इसमें लाइट की जरूरत है इसके ऊपर जो सोलर सिस्टम लगा उसी से यह ऑपरेट होगा और आपको भरपूर पानी मिलेगा । एक जो उसका कनेक्शन है उसमें करीबन 6 से 8 कनेक्शन है । टाइम टू टाइम 24 घंटे में सभी खेतों में पानी जाएगा और एक कनेक्शन करीबन 50 एकड़ में पानी फेरेगा,अब ना तो आपको आज से कुआं खोदने का झंझट न ट्यूबवेल लगाने का झंझट ओर ना बिजली का झंझट सब समस्याएं खत्म और हमेशा आपको पानी मिलेगा ।

अब आपको खेतो में खेती के लिये कोई पानी की समस्या नहीं आएगी । हमारे यहां क्षेत्र में जब नर्मदा मैया का पानी सब जगह रहेगा तो जमीनी स्तर का पानी का लेवल भी हमारे क्षेत्र का बढेगा । मैं पूरे क्षेत्र की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी को बहुत धन्यवाद देता हूं हमारे कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान को भी धन्यवाद देता हूं और आज में उस समय रहे हमारे विधायक रणजीतसिंह जी गुणवान साहब को भी याद करता हु,जो आज हमारे बीच में नहीं है मगर ऐसे हमारे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा आज हमारे क्षेत्र के किसान भाइयों को इतनी बड़ी सौगात मिली है मैं इसके लिए मैं तो खुश हूं,लेकिन मैं सारे किसान भाइयों की खुशी के बीच में मैं ओर अधिक खुश हूं ।

मेरे किसान भाई अन्नदाता मेरे भगवान है आज उनके लिए हम लोग हर प्रयास करते हैं अभी बहुत सारी योजनाएं हमारे मंडल अध्यक्ष जी शिव पाटीदार ने बताई ऐसी सारी की सारी योजनाएं हमारी सरकार की चल रही है और निश्चित तौर पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो 2047 में जब हम देश की आजादी की सो वी वर्षगांठ मानेंगे तब हमारा भारत विकसित भारत बनेगा, 2047 में हमारा भारत आत्मनिर्भर बनेगा और हमारा भारत विश्व गुरु बनेगा निश्चित तौर पर यह सपना पूरा होगा और यही संकल्प हमारे मुख्यमंत्री जी डॉ मोहन यादव जी ने लिया है कि हमारा मध्य प्रदेश भी विकसित मध्य प्रदेश बनेगा। जब हमारा मध्य प्रदेश विकसित होगा तभी हमारा आष्टा भी विकसित आष्टा बनेगा ।

इस अवसर पर शुभारम्भ कार्यक्रम को बापचा धाम सरकार,खामखेड़ा धाम सरकार,जिला उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल,युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर धाम,शिव पाटीदार ने भी संबोधित किया एवं क्षेत्र को मिली नर्मदा के जल की सौगात के प्रति सभी को बधाई दी एवं मुख्यमंत्री जी विधायक जी का आभार व्यक्त किया ।
इसके पूर्व सरस्वती जी की पूजन कर नर्मदा जी के जल की पूजन एवं चुनरी अर्पण कार्यक्रम का धाम सरकार बापचा,खामखेड़ा जत्रा धाम सरकार,विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने शुभारम्भ किया । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मंच से उतर कर भाजपा के खाचरौद एवं मगरदा मंडल के अध्यक्ष शिव पाटीदार,राकेश सिसोदिया, खाचरौद के सरपंच शंकरलाल पटेल जाट के साथ सभी मंडल अध्यक्षो ने उपस्तिथ सभी मंचासीन अतिथियों का एवं ग्राम ग्राम से पधारे सभी अन्नदाता किसान भाईयों के शाल,दुपट्टे पहना कर स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर धारासिंह पटेल,सुशील संचेती, मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,शिव पाटीदार,नरेंद्र सिंह ठाकुर,देवजी पटेल,सुनील आर्य,विशाल चौरसिया,विजेन्द्रसिंह ठाकुर,पिंटू परमार,राजेन्द्र सिंह ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य महेंद्रसिंह इंजीनियर,
देवेंद्र ठाकुर,रेवाशंकर जाट,यशवंतसिंह ठाकुर आदि मंचासीन रहे ।कार्यक्रम का संचालन शिव पाटीदार ने एवं आभार राकेश सिसोदिया ने व्यक्त किया । कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में सरपंच, पंच, भाजपा के वरिष्ठजन,कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि, अधिकारी,कर्मचारी,एलएनटी की पूरी टीम उपस्तिथ रही । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर जी के जन्मदिन के पूर्व उनका तुलादान कर जन्मदिन मनाया एवं सभी ने बधाई दी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top