पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान की माताश्री का निधन, विधायक पहुचे ग्राम जैत अंतिम यात्रा में हुए शामिल,दी श्रद्धांजलि

आष्टा । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी चौहान का आज दुखद निधन हो गया । आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर बुधनी के ग्राम जैत पहुचे एवं पूज्य माताजी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए एवं उनेह अंतिम बिदा दी । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने गृह ग्राम जैत में पूज्य माताश्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर क्षेत्र के सभी नागरिको की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान से भेंट कर शौक संवेदना व्यक्त की ।

वायरल वीडियो पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने वीडियो जारी कर कांग्रेस को दिया करारा जवाब, जिस वाकिये की चर्चा चल रही थी उस वक्त में कांग्रेस में था… कांग्रेस आरोप लगाने के पहले आत्मचिन्त- आत्मावलोकन करे

आष्टा । आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर का एक वीडियो जो आष्टा के एक धार्मिक कार्यक्रम में हास्य-परिहास की चर्चा के दौरन हुई बातों का वायरल हुआ था,जिसमे वे मंच पर बैठे गुरुजी से चर्चा कर जिला पंचायत अध्यक्ष के पूर्व में हुए चुनाव को लेकर जीत हार की बात हो रही थी । वायरल वीडियो जानकारी लगते ही आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने एक वीडियो जारी कर प्रतिक्रिया में कहा की जिस धार्मिक कार्यक्रम में मंच पर हास्य परिहास के दौरान जो कहा था वो वर्ष

2014 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का वाकिया है और उस वक्त में कांग्रेस में था । आज देश प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एवं डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में देश प्रदेश में जो विकास की गंगा बह रही है,उससे कांग्रेस बौखलाई हुई है । कांग्रेस के पास अब आरोप लगाने के अलावा कुछ नही बचा है । विधायक इंजीनियर ने कांग्रेस को एवं कांग्रेस के नेताओ को सीख दी है की वो दुसरो पर आरोप लगाने से पहले आत्मचिंतन ओर आत्म अवलोकन करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top