

आष्टा – मनोज्ञाचार्य भारत गौरव पूज्य गुरुदेव श्री 108 पुलक सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में भीलवाड़ा, राजस्थान में आयोजित पुलक मंच परिवार भारत के 29वें राष्ट्रीय अधिवेशन में आष्टा शाखा को वृक्षारोपण पर्यावरण प्रभावना सम्मान से सम्मानित किया गया उक्त सम्मान पूज्य गुरुदेव के कर-कमलों से शाखा के पदाधिकारियों को प्रदान किया गया मंच के प्रमुख श्री गोपी सेठी व मनीष पोरवाल ने बताया कि आष्टा शाखा द्वारा वर्ष भर में किए गए हजारों वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता के कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई

उक्त अधिवेशन में आष्टा नगर के मनीष जैन पोरवाल को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया यह चयन आष्टा सहित सम्पूर्ण मालवा क्षेत्र के लिए हर्ष और गौरव का विषय हैसाथ ही आष्टा शाखा से मनोज सेठी गोपी को जोन 3 से क्षेत्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसमे मालवा क्षेत्र की 72 शाखाओ का नेतृत्व अब गोपी जी सेठी करेंगे वही महिला जाग्रति मंच की श्रीमती खुशी कासलीवाल को महिला विंग में जोन-3 की प्रवक्ता के दायित्व सोपा गया है इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए

समस्त पुलक जनों को धर्म प्रभावना और संगठन विस्तार का संदेश दिया पवन जैन सुरेन्द्र जैन कैलाश जैन संदीप जैन पोरवाल संतोष जैन भवरा राजेश अंजू जैन मनीष रानी बडजात्या संजीव बिंदु जैन मनोज रंजना जैन राशि जैन दीपक दीप्ति पोरवाल मोहित कासलीवाल प्रणय दीपा कासलीवाल मनीष भारती सेठिया ममता दिलीप जैन राकेश जैन विनोद जैन कनक जैन शोशल ग्रुप आष्टा पुलक मंच परिवार आष्टा एवं सकल दिगंबर जैन समाज ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


