अजमीढ़ जयंती महोत्सव के अंतर्गत टर्फ क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित, 12 टीमों ने लिया हिस्सा, धुरंधर टीम ने जीता खिताब, अक्षत एंड टीम रही उपविजेता

आष्टा। श्री मैड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज युवा संगठन के तत्वावधान में अजमीढ़ जयंती महोत्सव के अंतर्गत टर्फ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
प्रतियोगिता में समाज की विभिन्न टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमे 12 टीमों ने हिस्सा लिया।1.दशानन 11, 2.धुरंधर 11, 3.जबाज टीम, 4.लायंस क्लब 5. श्री राम मंदिर समिति, 6.गजानंद 11, 7.रॉयल रॉकस्टार, 8.S S टीम, 9.यंग स्टार्स, 10.महांकाल टीम 11. किड्स 11, 12.फ़्लैश फायर

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रत्येक टीम ने जीत के लिए शानदार खेल भावना के साथ मैदान में अपना दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में धुरंधर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि अक्षत एंड टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाज अध्यक्ष श्री गोपाल सोनी एवं युवा संगठन अध्यक्ष सागर सोनी ने विजेता एवं उपविजेता टीम सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा

उनकी प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाने चाहिए। खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करती हैं। आयोजन के दौरान समिति सदस्यों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों एवं समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में समिति सदस्य मनोज सोनी काका,प्रेम सोनी डासनिया,राजेश सोनी अड़ानिया ,

दिनेश सोनी साडलीवाल गोविंद सोनी बहुरानी जितेन्द्र सोनी रजत अनिल सोनी गाबू,कैलाश सोनी पांचम ,दीनदयाल सोनी ख़मलाय,गणेश सोनी मोनिका ,जयप्रकाश सोनी ,गोलू सोनी देववाल,विकास सोनी डसनिया गौरव सोनी मोनिका ,राज सोनी साडलीवाल , दीपेश सोनी बागेर , अंशुल सोनी पांचम , विजय सोनी खण्डवा , कुणाल सोनी कुक्कू,नितिन सोनी अजंता सौरभ सोनी मोनिका , विनायक सोनी, शैलेन्द्र सोनी दिगोड़ा , सागर सोनी खंडवा एवं कृष्णा सोनी पटेल सहित अन्य समाजजनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज के युवाओं के लिए खेल एवं सामाजिक गतिविधियों के आयोजन जारी रखने की बात कही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top