

आष्टा में आज श्री विश्वकर्मा जन कल्याण समिति द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजन महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा राधा कृष्ण मंदिर आष्टा पर सुबह हवन, पूजन एवं भगवान की महा आरती का आयोजन हुआ आरती के पश्चात युवा संगठन अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा जताखेड़ा एवं उत्सव समिति अध्यक्ष मेहरवान विश्वकर्मा के सफल मार्गदर्शन मे समाज जनों द्वारा आष्टा के मुख्य मार्गो पर भव्य वाहन रैली निकाली गई रैली का समापन जावर जोड़ धर्मशाला स्थल पर हुआ

वहीं पर प्रसाद वितरण किया गया! हिन्दू उत्सव समिति अलीपुर आष्टा के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं पूर्व हिन्दू उत्सव समिति अलीपुर के अध्यक्ष रेवाराम विश्वकर्मा द्वारा साफा बांध करसभी समाज जनों का भव्य स्वागत किया! सैकड़ो समाज जनों ने पूजन महोत्सव मे भाग लेकर धर्म लाभ लिया! इस अवसर पर समाज अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जी पटेल, प्रदेश अध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा एवं अन्य मुख्य समाज जनों की उपस्थिति में एवं सर्व सहमति से गिरिराज विश्वकर्मा( निपनिया वाले )को आगामी एक वर्ष के लिए

उत्सव समिति अध्यक्ष,सुनील विश्वकर्मा छापर को उपाध्यक्ष,भगवत सिंह विश्वकर्मा खामखेड़ा को जावर धर्मशाला कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं श्री मति कुसुम / मनोहर विश्वकर्मा सेकुखेड़ा को श्री विश्वकर्मा महिला मंडल अध्यक्ष के रूप मे गठन किया गया!सभी समाज जनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों शुभकामनायें प्रेषित कि इस अवसर पर पूर्व समाज अध्यक्ष शंकरलाल विश्वकर्मा सेकुखेड़ा, प्रवक्ता राधेश्याम विश्वकर्मा खड़ी, कोषाध्यक्ष मांगीलाल मांडोरिया पदमसी एवं विष्णु विश्वकर्मा भीमपुरा ने समाज को संबोधित किया महोत्सव मे मुख्य रूप से सुधीर विश्वकर्मा सेकुखेड़ा,

गंगाप्रसाद गोड़ आष्टा ,मदनलाल विश्वकर्मा ( पार्षद जावर ),धर्मशाला अध्यक्ष कृष्णपाल विश्वकर्मा, सह कोषाध्यक्ष ओम विश्वकर्मा, पूर्व उत्सव समिति अध्यक्ष बिजेंद्र विश्वकर्मा( इंजीनियर )जाटखेड़ी, सुशील विश्वकर्मा पदमसी, शिव श्री वादी,राजाराम विश्वकर्मा कुरली, माखनलाल लाइनमेन जावर, संतोष विश्वकर्मा मुगली, राजेश विश्वकर्मा गुराड़िया, चंद्रपाल विश्वकर्मा बैजनाथ,बाबूलाल विश्वकर्मा खजुरिया, बाबूलाल विश्वकर्मा बादा गुराड़िया,कमल किशोर रूपाहेड़ा प्रेमनारायण विश्वकर्मा भाटिखेड़ा,मदनलाल विश्वकर्मा कुरली, मांगीलाल लाइनमेन आष्टा, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला अवलेसिया एवं अन्य कई समाज जन उपस्थित थे।

