17,सितम्बर,2026, गुरुवार मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष तिथि षष्ठी सुबहा 10.49 तक रहेगी।नक्षत्र अनुराधा रात्री 07.54 बजे तक रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चन्द्र रहेगा। दिशाशूल दक्षिण में

*मेंष:-*  आज निकटम जनों से तनाव, प्रत्येक कार्य में बाधा होगी, लाभकारी कार्य सावधानी से करें, कार्य पर ध्यान दें।धन हानि, कार्यगति में कमी रह सकती है।पिता से सम्पत्ति प्राप्त होगी।पेट मे रोग हो सकता है।
*उपाय:- ब्राह्मण को तांबे का कलश दान करे।*

**वृष:-* आज पत्नी की सलाह से पैसे का नया स्रोत मिलेगा। आप नवीन आय स्त्रोत प्राप्त करेंगे। मित्रों से किसी बात पर बहस होने की संभावना है। आपके विवेकपूर्ण निर्णय के परिणाम सुखद होंगे।नवीन वस्त्र खारीदी योग है।
*उपाय:- गरीब व्यक्ति को भोजन कराये।*


 
*मिथुन:-* आज पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा का मौका मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता क्षेत्र में आशानुरूप सफलता  मिलेगी।शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कोई अनहोनी घटना हो सकती है।
*उपाय:-  छोटी बहन को उपहार दीजिये*

कर्क:-  आज प्रवास व सुरुचिपूर्ण भोजन के योग हैं। व्यापार से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रहेंगे। लंबित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। रिश्तेदारों से शुभ संदेश मिलेंगे।
*उपाय:- अनार फल हनुमान मंदिर में अर्पण करें।*

*सिंह:-* आज परिश्रम अधिक करना पड़ेंगा। विवाद से क्लेश होगा। लड़ाई झगड़ो में न पड़ें। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम न लें।नये कार्य की रणनीति बन सकती है पर धन की कमी के कारण आज पूर्ण नही हो सकेगी।
*उपाय:-  गाय को गुड़ चना देना उत्तम है।*

**कन्या:-* आज आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन प्रसन्न रहेग। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा।ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे।
*उपाय:- फल का दान ब्राह्मण पत्नी को करे।*

**तुला:-* आज तय समय सीमा में कार्य संपन्न होने के कारण आत्मबल उच्च होगा।  पारिवारिक वातावरण मे स्नेह की मात्रा अधिक रहेगी।  प्रतिस्पर्धीयों को पराजित कर पाएंगे।स्थाई सम्पत्ति बढ़ेगी।
*उपाय:-  चांदी धातु या आभूषण भांजी को दे।*

*वृश्चिक:-* आज निश्चित रूप से संतोषजनक सफलता प्राप्त होगी। साथ ही शक्तियॉ और अधिक विकसित होगी। परिश्रमी व्यक्ति अफसोस न करे उत्तम फल मिलने का समय है।संतानपक्ष की सफलता से मन प्रसन्न होगा।
*उपाय:-पक्षियों को चावल चुगाये।*


*धनु:-* आज वाणी पर संयम रखें। शारीरिक शिथिलता व मानसिक चिंता रहेगी। वाहन चलाते समय सजग रहें। चोट लगने के योग हैं।किसी को धन उधार देने से बचे धन डूब सकता है।किसी भी सम्पत्ति का लेनदेन न करे।
*उपाय:- पीली सरसों श्रीभैरव मंदिर में दे।*

*मकर:-* आज खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। इच्छाशक्ति में निश्चित वृद्धि होगी। कला के प्रति रुझान रहेगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें।सकारात्मक सोच के बलबूते आप यश व सम्मान प्राप्त करेंगे।नवीन भूमि,भवन की खारीदी के योग है।
*उपाय:-गाय को घास खिलाये।*

*कुम्भ:-* आज खुद को साबित करने के अवसर मिलेंगे। अवसर को पहचानकर कर्म करें। अवसर बार-बार नहीं आएंगे। माहौल खुशनुमा रहेगा। नई डील साइन करेंगे। कानूनी सफलता मिलेगी।वाहन से सावधान रहें।
*उपाय:- माता मंदिर में चुनरी अर्पण करें*

**मीन:-* आज मन आध्यात्म के प्रति आकर्षित होगा। धर्मस्थल की यात्रा होगी। बौद्धिक कार्य में कामयाबी मिलेगी। स्थायी इनकम सोर्स बनेगा। मंदिर,धर्मशाला के निर्माण कार्य की जबाबदारी मिल सकती है।भाई से सहयोग मिलेगा।
*उपाय:-बच्चो को मिष्ठान खिलाये।*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top