पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन जिनवाणी पूजा में उमड़ा भक्तिभाव– अभिषेक, शांतिधारा के बाद दसलक्षण धर्म की पूजा-अर्चना, गंगवाल परिवार को मिला जिनवाणी पूजा का लाभ

आष्टा। दिगंबर जैन समाज के दस दिवसीय पर्यूषण महापर्व के दूसरे दिन श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंज में भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद नित्य महापूजा, सोलह कारण पंचमेरू, दसलक्षण धर्म की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर धर्मलाभ लिया।इसके पश्चात श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर में जिनवाणी माता की पूजा-अर्चना का आयोजन मुनिश्री भूतबली सागर महाराज के

परम प्रभावक शिष्य मुनिसागर महाराज एवं आचार्य सुबल सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि अभेद सागर महाराज एवं अगर्भ सागर महाराज,ऐलक मंथन सागर महाराज तथा ब्रह्मचारिणी मंजुला दीदी की महती उपस्थिति में हुआ। जिनवाणी पूजा का लाभ नरेंद्र गंगवाल एवं श्रद्धा गंगवाल को प्राप्त हुआ। परिवारजनों ने भक्तिभाव के साथ जिनवाणी माता की पूजा-अर्चना की।

इस दौरान श्रीमती गंगवाल सहित उपस्थित श्रद्धालु महिलाए भक्ति में लीन होकर नृत्य करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने मुनिगण का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन मंदिर में धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना के साथ जिनवाणी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।वहीं आज की शांतिधारा का लाभ गंज मंदिर में दिवंगत अशोक कुमार एवं पदमा जी कासलीवाल के सुपुत्र मोहित कासलीवाल ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्राप्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top