नया ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग का विधायक को सौपा मांग पत्र

विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई…. जनसुनवाई में ग्राम पगारा के नागरिक ने नया ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग का विधायक को सौपा मांग पत्र

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम पगारा सिद्धिकगंज में रहने वाले 35 से 40 परिवार के लोगों को विद्युत आपूर्ति किए जाने हेतु नवीन ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग पगारा के रहवासियों ने विधायक कार्यालय पहुच कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर से मिल कर की । इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में

सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये।

जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में ग्राम बोरखेड़ा में अतिक्रमण किए गए कृषि भूमि के रास्ते को मुक्त

कराने,ग्राम हुसेनपुरखेड़ी के दिव्यांग को तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन प्रदाय कराने,ग्राम कालापीपल के निवासी को स्वास्थ्य लाभ हेतु आर्थिक सहायता प्रदाय कराने,ग्राम पगारा सिद्धिकगंज में 35 से 40 परिवार के लोगों को विद्युत आपूर्ति किए जाने हेतु नवीन ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,ग्राम पंचायत पिपलिया सलारसी में माता मंदिर एवं देव बाबा के स्थान पर चबुतरा एवं टीनशेड निर्माण हेतु।आष्टा में पड़ोसी द्वारा मारपीट करने पर पड़ोसी के विरूद्ध पुलिस कार्यवाही कराने,ग्राम खेमपुर की कुए नलकुप की विद्युत लाईन चालू कराने,ग्राम मिट्ठुपुरा ससुराल वाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने,

ग्राम मालीपुरा में पुत्र द्वारा प्रताड़ित करने पर पुत्र के विरूद्ध कार्यवाही करानेग्राम बोरखेड़ा में खेत की मेड़ को तोड़ने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करानेप्रधानमंत्री आवास, वृद्या पेंशन, सम्मान निधि एवं नवीन लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदाय करानेसहित अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुऎ। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top