पुराने दशहरा मैदान में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, इस वर्ष 31 फीट का बनेगा रावण

आष्टा। नगर के पुराने दशहरा मैदान में शुक्रवार को विजयादशमी उत्सव समिति द्वारा आगामी विजयादशमी पर्व की तैयारियों को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित मयूर पाठक द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया। भूमि पूजन विजयादशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहित सोनी के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुराने दशहरा मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष आकर्षण का केन्द्र 31 फीट ऊँचा रावण का पुतला रहेगा।

विजयादशमी के दिन सबसे पहले पुराने दशहरा मैदान में रावण दहन किया जाएगा, उसके पश्चात नए दशहरा मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, लाला भाई रवि सोनी, सकल हिन्दू समाज के संयोजक मुकेश नामदेव, पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाहा, सचिव मनीष डोंगरे, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भूरू मुकाती, वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता, सुभाष नामदेव, मोन्टू कोरी, चन्द्र प्रकाश गौतम, मुन्ना गौतम, जीडी, अचल किरार, प्रेम नारायण जायसवाल, सुमित खत्री, अंकुश सोनी, हर्ष पटेल, नक्ष मेवाड़ा, जितेन्द्र चौहान, वार्ड क्र. 7 की पार्षद आरती नामदेव, श्रीमती गुलाब ठाकुर सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। अंत में विजय उत्सव समिति के अध्यक्ष और माँ अम्बे महारानी गरबा उत्सव समिति के अध्यक्ष निखिल कुशवाहा का स्वागत किया गया।

9 अक्टूबर,2026, शुक्रवार मास आश्विन कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्दशी रहेगी।नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी रात्री 09.20 तक रहेगा। चन्द्र:- कन्या का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

**मेंष:-*  आज कानूनी मुद्दे हल होंगे।रुके हुऐ कार्य में पुनः तेजी आयेगी।जल संरक्षण के लिये योजना बना सकते।आज बैंकिंग कार्य पूरे होंगे।
उपाय:केले के वृक्ष की पूजा करें

**वृष:-* आज कार्यक्षेत्र में कार्यभार कम रहने से हल्का महसूस करेंगे।पार्टी आदि का आनंद मित्रो के साथ करेंगे।किसी पर अतिविश्वास न करे।
उपाय:- घर के मुख्य द्वार पर तीन बार ॐ लिखें

*मिथुन:-* आज स्थाई सम्पत्तियों के लेनदेन में समस्याओं का सामना करना पढ़ेगा।हाथों में चोट बन सकती है।कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है।
उपाय:-पॉकेट में सफेद हाथी की फोटो रखें

**कर्क:-** आज मन उत्साह से भरा हुआ होगा।सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्रो में अनुकूलता रहेगी।घर के रंगरोगन का कार्य करवा सकते है।
उपाय:-भगवान कार्तिकेय को गुलाब पुष्प अर्पण करें

*सिंह:-* आज माता पिता के साथ समय व्यतीत हो सकता है उनकीं इच्छाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।दोपहर बाद कुछ नकारात्मक विचार आपको चिंता दे सकते है।
उपाय:-छोटी कन्याओं को गिफ्ट दें

**कन्या:-* आज भूमि भवन के कार्य पर रणनीति घर के बनेगी जो वृद्धिकारकर होंगी।सन्तान के विवाह की चिंता दूर होगी।सांस्कृतिक कार्यो में भगीदारी बन सकती है।
उपाय:-राम मंदिर में स्वास्तिक बनाएं सिंदूर से

**तुला:-* आज आलस्य से दिन की शुरुआत होगी।कार्यप्रणाली सुस्त सुस्त होगी।दोपहर बाद महत्वपूर्ण कार्य के लिये आप ऐक्टिव हो सकते है।आय में वृद्धि सम्भव है।
उपाय:- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें

**वृश्चिक* आज किया गया विनियोग भरपूर लाभ देगा।वाहन खरीदी के योग प्रबल है।धार्मिक व सामाजिक स्थल का प्रबंधन आपको मिल सकता है।स्वस्थ्यय में अनुकूलता रहेगी।
उपाय:-लाल ध्वजा हनुमान मंदिर में अर्पण करें

*धनु:-* आज दिन सामान्य रहने बाला है।आय व्यय में समानता रहेगी।बचत के प्रयास करेंगे पर सीमित रहेंगे।धैर्यता से कार्य करना उत्तम है।पैरों में तकलीफ हो सकती है।
उपाय:-देवस्थान पर अखंड श्रीफल अर्पण करे

*मकर:-*  आज मन की बातें दुसरो से करने का साहस आपमे आयेगा।समय के साथ परिस्थितियों में सुधार आशानुकूल रहेगा।बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।
उपाय:-ब्राह्मण स्त्री को वस्त्र दें

*कुम्भ:-*  आज आप झूठ फ़रेब के शिकार हो सकते है इससे वस्तु या धन दोनो की हानि हो सकती है।दोपहर बाद आय के साधन बढ़ेंगे।नये व्यक्तियों से मुलाकात सफलता देगी।
उपाय:-पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें पांच

**मीन:-* आज एकपक्षीय प्रेम प्रसंग से स्वयं को तकलीफ़ हो सकती है।चंदे के धन गमन का आरोप लग सकता है।दोपहर बाद सुखद सूचना सुकून देगी।
उपाय:- सरसों के तेल का दीपक लगाएं शनि मंदिर में

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top