

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा के विद्यार्थियों रानू महेश्वरी ने शास्त्रीय नृत्य, परिधि धनगर ने योग, नियति वर्मा ने संस्कृत भाषण और शिवम शर्मा ने वेदपाठ में संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये विद्यार्थी राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगें। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि विद्यालय स्तर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को पहचान कर उनका विकास करना,

संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला और साहित्य में रूचिवर्धन करना। आत्मविश्वास जाग्रत करते हुए मंचीय कौशल का विकास करना और भारतीय संस्कृति एवं लोककलां के प्रति रूचि जागृत करके उसका सम्मान बड़ाना। बालरंग का उद्देश्य है। विद्यालय में संगीत, नृत्य एवं अन्य गतिविधियों का नियमित आयोजन होता है। इसी का परिणाम है, कि विद्यार्थी भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। पालकों ने सांदीपनि विद्यालय में करवाई जा रही गतिविधियों की सराहना की और शिवम शर्मा के पिता कथवाचक ओमप्रकाश शर्मा, नियति वर्मा के पिता सतीश वर्मा और डाॅ. सी.पी. जायसवाल ने

विद्यालय में प्राचार्य और शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। कथावाचक ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्राचीन भारतीय संस्कृति और सभ्यता से परिचित करवाया जा रहा है। इनके द्वारा प्राचार्य सितवत खान, अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र मेवाड़े, पदमा परमार, अभिलाषा श्रीवादी, मनोज कर्मोदिया, नवीन मौर्य, धीरज शर्मा, निर्मल बैरागी, कामिनी राठौर, स्नेहलता पाल, दीपिका दास,

स्वाति राठौर आदि शिक्षकों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय और पालक एक गाड़ी के दो पहिएं है, यदि पालकों का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहें तो विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते है। विकासखण्ड स्तरीय कालिदास समारोह का आयोजन भी सांदीपनि विद्यालय में किया गया जिसमें श्लोक गायन वरिष्ठ वर्ग में अंजली ठाकुर और कनिष्ठ वर्ग में दीपांशा ने प्रथम स्थान, चित्रकला वरिष्ठ वर्ग में महक वर्मा, कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशी शर्मा और नृत्य नाटिका वरिष्ठ वर्ग में खुशबू एवं समूह तथा कनिष्ठ वर्ग में नियति वर्मा एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये सभी 12 अक्टूंबर को आष्टा विकासखण्ड का प्रतिनिधित्व जिला स्तर पर सीहोर में करेंगें।


