

दिनांक 01.10.2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में गठित सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत से चार संस्थानों ने एमओयू (अनुबंध) किया गया हैं । विभिन्न संस्थानों से किये गये एमओयू(अनुबंध) के तहत अब सीनियर सिटीजन पंचायत के सभी सदस्यों को उक्त सस्थानों में अपना परिचय पत्र दिखाने पर उक्त डिस्काउंट प्रदान किया जावेगा ।

किये गये एमओयू (अनुबंध) में श्री प्रदीप अश्विनी मालवीय, वैष्णवी पैथौलॉजी ने सभी पैथौलॉजी संबंधी खून, पेशाब, अन्य जांचों पर 30 प्रतिशत , श्री प्रवीण तिवारी राशा रेस्टोरेंट भोपाल नाका सीहोर में सभी आइटम पर 10 प्रतिशत, श्री गोपी किशन चांडक जी.सी. मार्ट पवार हाउस चौराहा सीहोर द्वारा सभी किराना सामान पर 5 प्रतिशत तथा श्री गोविन्द्र झंवर बालाजी केमिष्ट हॉस्प्टिल के सामने सीहोर ने दवाईयों पर (जहॉ संभव हैं) 10 प्रतिशत छूट प्रदान करने हेतु स्वेच्छा से सहमति प्रदान कर एमओयू (अनुबंध) किया हैं। ज्ञात रहे कि पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देश पर गठित सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के

परिचय पत्र 60 वर्ष से अधिक के सभी महिला, पुरूष के बनाये जा सकते हैं । उक्त कार्ड बनवाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक निःशुल्क फार्म प्राप्त कर आधार, आयु प्रमाण पत्र की प्रति के साथ जमा करने पर उक्त परिचय पत्र निःशुल्क प्रदान किया जाता हैं ।पंचायत की प्रति बुधवार सुनवाई में बुर्जुगों की समस्याओं का सामाधान किया जाता हैं । अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीहोर पुलिस के द्वारा वृद्धजन के सुरक्षा सेवा और सम्मान के प्रति अपना ढृढ़ निश्चय व्यक्त किया हैं ।


