कोठरी में बनेगा 44 लाख रुपए की लागत से वायपास कस्बे में अंदर जाने के दौरान जाम की स्थिति से मिलेगी मुक्ति, विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन, कोठरी बनेगी जिले की स्मार्ट नगर परिषद- गोपालसिंह इंजीनियर

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद कोठरी में विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है । उसी कड़ी में आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र की विकासशील नगर परिषद कोठरी में 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हॉट बाजार से लेकर गाव खेड़ा मार्ग को जोड़ने वाले वायपास निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने नप अध्यक्ष श्रीमति नगीना राधेश्याम दलपति सहित सभी जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न किया ।

इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश एवं देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार ग्रामों से लेकर शहरों तक का विकास किया जा रहा है । हमारा आष्टा विधानसभा क्षेत्र का कस्बा कोठारी जो पूर्व में नगर ग्राम पंचायत थी लेकिन उसके बाद जब से नगर परिषद बनी है तभी से लेकर अभी तक विकास कार्यों की लगातार सौगातें मिली है । मेरा सपना है की कोठरी,स्मार्ट नगर परिषद के रूप में जानी पहचानी जाये । आज उसी कड़ी में कोठरी कस्बे में जो शहर के अंदर जाने के लिए बार-बार जाम की स्थिति निर्मित होती थी तथा कई प्रकार की परेशानियों का सामना यह के नागरिकों को करना पड़ता था ।

अब इस वायपास के निर्माण होने से इन सब समस्याओं का निदान होगा । वार्ड क्रमांक 10 में उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम को विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने संपन्न किया । विधायक इंजीनियर ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लोकसेवक के रूप में सीएम एवं पीएम पद पर रहते हुए 25 वर्ष पूर्ण होने एवं 17 सितम्बर को उनके जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े के दिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश मे बूथ स्तर तक सेवा संकल्प पखवाड़ा मनाया जा रहा है । आज कोठरी की आंगनबाड़ी में भी इसी के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम मनाया गया ।

आजादी की 100 वी सालगिरह तक भारत को विकसित भारत,अखंड भारत एवं विश्वगुरु बनाने का जो लक्ष्य तय किया एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मप्र को विकसित मप्र बनाने का जो सपना देखा है,ये सपना ग्रामो,कस्बों, शहरों के समग्र विकास से ही सम्भव है । प्रत्येक ग्राम शहर का भी बड़े शहरों की तरह विकास हो,ग्रामो,कस्बा में ही सभी सुख सुविधाए हो यही तो विकसित भारत की कल्पना मोदी जी की है । मोदी जी के इस सपने को हम सब मिल कर पूरा करेंगे । देश मे,प्रदेश में आज जो विकास हो रहा है ये उसी लक्ष्य को पूर्ण करने का एक कदम है,जो लगातार बढ़ रहे है ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज 44 लाख से बनने वाले वायपास वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य की बड़ी सौगात दी । विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यो की जो सौगातें दी जा रही है। वो सब आपके सामने है ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन समारोह में बताया कि कुछ ही महीने में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल के माध्यम से आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 282 ग्रामो में नर्मदा मैय्या का जल पहुचाया जायेगा, 1478 करोड़ की उक्त योजना का आष्टा को बड़ा लाभ मिला है ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है । उसमे से सबसे बड़ी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है। इस योजना से जब खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलेगा तब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा नजर आयेगा,अन्नदाता की आय दो गुनी नही चार गुनी बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 268 ग्रामो को मिलेगा एवं इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा । ये है हमारी,आपकी सरकार की बड़ी उपलब्धिया । आगामी 6 माह में खेतों को पानी मिलने लगे ऐसे प्रयास कर रहे है । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,देश की सुरक्षा को लेकर कई कार्य किये है । मोदी जी ने विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ।

25 साल के सार्वजनिक जीवन के दौरान उन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नही ली है ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है।विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी जी के आव्हान पर मप्र भी डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकसित मप्र बनेगा ।

विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है।आयुष्मान कार्ड बने है जिन्हें गम्भीर बीमारी में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है,हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को हर साल किसान सम्मान निधि मिल रही है । पीएम आवास योजना का लाभ सैकड़ो ग्रामीणों को मिला है । कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों का नगर परिषद की ओर से भव्य स्वागत सम्मान किया गया । कार्यक्रम में कोठरी मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नगीना दलपति, पार्षद राधेश्याम दलपति,नप उपाध्याक्ष प्रतिनिधि

युवराजसिंह चंद्रवंशी,पार्षद मनीषा दिनेश चौधरी, मनीषा जैन, श्रीमती रितु आनंद जैन, जयराम जी, देवकरण दुबे, अरविंद वर्मा, देवकरण मालवीय, जगदीश मेचान, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,वरिष्ठ जन, पार्षद, एल्डरमैन,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कोठरी की सभी आंगनबाड़ियों का सामूहिक रूप से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में विधायक ने सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनो का सम्मान किया ।कार्यक्रम के समापन पर श्री राहुल शर्मा सीएमओ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top