सीहोर SP श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने किया थाना रेहटी, बुधनी एवं SDOP कार्यालय बुधनी का वार्षिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने किया थाना रेहटी, बुधनी एवं एसडीओपी कार्यालय बुधनी का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। बीट प्रणाली को सक्रिय करने व रात्रि गश्त तेज करने पर जोर, गंभीर प्रकरणों की मॉनिटरिंग और सुपरविजन मजबूत करने के निर्देश।

दिनांक 30.09.2026 को पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अभिलेखों के संधारण, पुलिस बल की कार्यप्रणाली की समीक्षा तथा थानों की कार्यक्षमता को परखने के उद्देश्य से थाना रेहटी, थाना बुधनी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय बुधनी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारियों एवं स्टाफ को अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण तथा जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के कड़े दिशा-निर्देश दिए। 1. थाना रेहटी का वार्षिक निरीक्षणनिरीक्षण के प्रथम चरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना थाना रेहटी पहुँचीं,

जहाँ उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से मुआयना किया गया। उन्होंने मालखाने में रखे जप्ती माल के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। अपराध समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने, महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों में तत्परता से वैधानिक कार्यवाही करने तथा लंबित वारंटों एवं समंसों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।2. थाना बुधनी का वार्षिक निरीक्षणइसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना बुधनी का वार्षिक निरीक्षण किया।

उन्होंने थाना भवन की आंतरिक व बाह्य स्वच्छता का जायजा लिया एवं थाने के समस्त अभिलेखों—जैसे अपराध रजिस्टर, एमएलसी रजिस्टर, जब्ती रजिस्टर व मर्ग डायरियों—का सूक्ष्म अवलोकन कर प्रविष्टियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। क्षेत्र की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने औद्यौगिक एवं शहरी क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए नियमित पेट्रोलिंग व रात्रि गश्त तेज करने पर जोर दिया। साथ ही, थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता से सुनकर उस पर तत्काल वैधानिक कदम उठाने एवं बीट प्रणाली को अधिक सक्रिय बनाकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की

हिदायत दी।3. एसडीओपी कार्यालय बुधनी का वार्षिक निरीक्षणनिरीक्षण के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय बुधनी पहुँचीं। यहाँ उन्होंने अनुभाग स्तर के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों, अपराध रजिस्टरों, विभागीय जांचों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों तथा वरिष्ठ स्तर से प्राप्त पत्रों व निर्देशों के

क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने एसडीओपी बुधनी को अनुभाग के समस्त थानों में लंबित गंभीर व अनसुलझे प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने, पर्यवेक्षण को अधिक प्रभावी बनाने तथा पुराने लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस कर्मियों के कल्याण, समस्याओं के समय पर निराकरण और अनुभाग में पुलिसिंग के उच्च मानकों को बनाए रखने पर विशेष बल दिया।वार्षिक निरीक्षण के अवसर पर एसडीओपी बुधनी श्री रवि शर्मा एवं संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित रहे ।

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top