डिवाइन पब्लिक स्कूल में ‘ग्रीन डे’ व ‘सावन उत्सव’ की धूम, बच्चों ने इको-फ्रेंडली कलाकृतियों से मोहा मन

आष्टा- डिवाइन पब्लिक हाई स्कूल में ‘ग्रीन डे’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हरे-भरे पत्तों और प्राकृतिक छटा से सजाया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने प्रकृति के रंगों में रंगकर कई मनमोहक गतिविधियाँ पेश कीं। सावन के सुहावने मौसम के बीच विद्यार्थियों ने हरियाली का संदेश देते हुए सावन के झूले, थाली सजावट और सुंदर आकृतियों का आनंद लिया।गतिविधियों की झलक और मुख्य उद्देश्यइको-फ्रेंडली राखी व थाली सजावट: विद्यार्थियों ने पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) राखियाँ बनाईं और पारंपरिक थालियों को बेहद खूबसूरती से सजाया।

सावन का झूला व पत्तों का मुकुट: स्कूल के प्रवेश द्वार और सावन के झूले को प्राकृतिक पत्तियों से सजाया गया था। नन्हे-मुन्ने बच्चे सर पर पत्तों से बना सुंदर मुकुट पहनकर झूला झूलते और मस्ती में थिरकते नजर आए।आयोजन का मुख्य उद्देश्य: इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना, प्रकृति से उनका लगाव बढ़ाना और हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति व त्योहारों के प्रति रचनात्मक सोच का विकास करना है।संस्था एवं शिक्षकों का मार्गदर्शनयह सफल कार्यक्रम संस्था के संचालक रुपेश जैन, प्रीति जैन एवं नीता जैन के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यालय समन्वयक अक्षय जादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

संस्था प्रबंधन ने बच्चों की इस अद्भुत प्रतिभा, लगन और रचनात्मकता की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं में किशोर सोलंकी, प्रीत मालवीय, बलवान सिंह मालवीय, पूजा शर्मा, टीना तिवारी, नेहा गुप्ता, प्रियांशी बजाज, प्रियंका जामलिया, रितु पटेल, समीक्षा मुंद्रा, संजना जैन, रानू परमार, कंसुल पाटीदार, सुनीता साहू, सलोनी कुशवाह एवं अश्लेषा श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ झूले का आनंद लिया और इस यादगार दिन को तस्वीरों में कैद किया।

तपोभूमि देव बड़ला मे उपसंचालक पुरातत्व कि टीम ने किया निरीक्षण

मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातत्विक धरोहर देवांचल धाम देव बड़ला बीलपान में पुरातत्व विभाग के अधिकारी लगातार दस्तक दे रहे हैं मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगतजी ने कहा पिछले दो वर्षों से देव बड़ला का काम रुका हुआ है लेकिन अभी दो महीने से लगातार अधिकारियों का आना-जाना लगा हुआ है पुनः काम शुरू होने की संभावना है।


देव बड़ला स्मारक इंचार्ज कुंवर विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया देव बड़ला पुरातत्व विभाग कि बहुत बड़ी व महत्वपूर्ण धरोहर है यहां पर शीघ्र ही काम चालू किया जाएगा आयुक्त पुरातत्व श्री मदन कुमार जी के निर्देश पर देव बड़ला मे रुके हुए काम को जल्द ही गति देने के लिए पुरातत्व विभाग के अधिकारी आए दिन यहां का अवलोकन कर आगे की कार्य योजना तैयार कर रहे हैं इसी तारतंभ में ओपी कतिया उपसंचालक वित्त विभाग पुरातत्व भोपाल व

टीम के अधिकारीयों द्वारा देव बड़ला का अवलोकन कर रुके हुए कम को गति देने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है पुरातन अधिकारी डॉ. रमेश यादव जी के अनुसार देव बड़ला स्मारक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री वाल कर गेट लगाना एवं 24 घंटे वाली बिजली सीसीटीवी कैमरे आदि कार्य अनिवार्य है
पुरातन अधिकारी योगेश पाल जी ने कहा डीपीआर तैयार हो रहा है शीघ्र रुके हुए काम को पुन शुरू किया जाएगा जिसमें बाउंड्री वॉल दोनों तरफ गेट आगे की खुदाई व अन्य काम किए जाएंगे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top