ग्राम सियाखेड़ी में 1 करोड़ 37 लाख से बने हाईस्कूल भवन का विधायक ने किया लोकार्पण, जाफराबाद पंचायत में अभी तक 2 करोड़ 68 लाख के हो चुके विकास कार्य

प्रतिस्पर्धा के इस युग मे जो समय के साथ नही चलेगा, वो लक्ष्य पाने में पीछे रह जायेगा, विद्यार्थी लक्ष्य को सामने रख कर करे कड़ी मेहनत-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, ग्राम सियाखेड़ी में 1 करोड़ 37 लाख से बने हाईस्कूल भवन का विधायक ने किया लोकार्पण, सरपंच ने विकास कार्यो की मांग का सौपा मांग पत्र, जाफराबाद पंचायत में अभी तक 2 करोड़ 68 लाख के हो चुके विकास कार्य

आष्टा । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी की 100 वी सालगिरह तक भारत को विकसित भारत एवं विश्वगुरु बनाने का जो लक्ष्य तय किया एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मप्र को विकसित मप्र बनाने का जो सपना देखा है,ये सपना ग्रामो के समग्र विकास से ही सम्भव है । इस सपने को हम सब मिल कर पूरा करेंगे ।शिक्षा के क्षेत्र में हमारी सरकार ने कई सौगातें दी है,विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करना है,ओर प्रतिस्पर्धा के इस युग मे आगे बढ़ना है,जो समय के साथ नही चलेगा वो प्रतिस्पर्धा से बहार हो जायेगा और लक्ष्य पाने से भी पीछे रह जायेगा

उक्त उदगार आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम पंचायत जाफराबाद सियाखेड़ी में 1 करोड़ 37 लाख 50 हजार की लागत से बने स्मार्ट,सर्वसुविधायुक्त हाईस्कूल भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहे । आज विद्यालय भवन के लोकार्पण हेतु ग्राम पहुचे विधायक श्री इंजीनियर का सरपंच श्रीमति शांताबाई बाबूलाल मेवाडा के नेतृत्व में भव्य अगवानी कर स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की ये मोदी जी के नेतृत्व का नया भारत है । उनके नेतृत्व में देश मे,प्रदेश में आज जो विकास हो रहा है ये विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने की ओर एक कदम है,जो लगातार बढ़ रहे है ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्वमें भाजपा सरकार द्वारा ग्रामो में विकास कार्यो की जो सौगातें दी जा रही है। वो सब आपके सामने है । मेरा यही लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई सा भी ग्राम विकास की किरण से अछूता नही थे । विधायक ने कहा कि आपकी ये जाफराबाद पंचायत में ही अभी तक 2 करोड़ 68 लाख के विकास के कार्य जिसमे पंचायत भवन,स्कूल भवन,बाउंड्रीवाल,टीन शेड निर्माण,पेबर्स ब्लॉक,शमशान में टीन शेड,नाली निर्माण जैसे अनेकों कार्य हुए है । अपने उदबोधन ने विधायक ने इस ग्राम के लोगो द्वारा पूर्व में ग्राम को नशे से मुक्त करने,डीजे पर प्रतिबंध के निर्णय की भी प्रशंसा की ।

विधायक ने कहा ये ग्राम अन्य ग्रामो के लिये प्रेरणा का स्त्रोत है । विधायक ने युवाओ को आव्हान किया कि युवा ग्रामो को नशे से मुक्त कराने के अभियान में आगे आये और अलख जगाये क्योकि नाश ही नाश का कारण बनता है,नशे के कारण कई परिवार बर्बाद हो गये है । जब इस ग्राम में नशा नही ओर डीजे पर प्रतिबंध लगाया था तब मैंने इस ग्राम के नागरिको का अभिनन्दन ग्राम में आ कर किया था और 01 लाख की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी थी । अब जो ग्राम नशे ओर डीजे पर प्रतिबंध लगायेगी उसे 1.51 लाख की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दूंगा । विधायक इंजीनियर ने कार्यक्रम में उपस्तिथ विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे मन लगा कर पढे, कठिन परिश्रम करे और लक्ष्य हासिल ना हो तब तक चेन से ना बैठे । यही सफलता का मूल मंत्र भी है ।

कठिन परिश्रम के बिना सफलता मिलना संभवः नही है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है । उसमे से सबसे बड़ी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है। इस योजना से जब खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलेगा तब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा नजर आयेगा,अन्नदाता की आय दो गुनी नही चार गुनी बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 268 ग्रामो को मिलेगा एवं इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा । ये है हमारी,आपकी सरकार की बड़ी उपलब्धिया । आगामी 6 माह में खेतों को पानी मिलने लगे ऐसे प्रयास कर रहे है । वही मोदी जी ने देश के अन्नदाताओं की चिंता कर किसान सम्मान निधि हर वर्ष 06 हजार की राशि किसानों के खाते में भेज कर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया है । देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो मे से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है । 80 करोड़ गरीबो मो मुफ्त अनाज मिल रहा है ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है।विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों, सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी जी के आव्हान पर मप्र भी डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकसित मप्र बनेगा । विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है।

आयुष्मान कार्ड से गम्भीर बीमारी में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है,हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को हर साल किसान सम्मान निधि मिल रही है । पीएम आवास योजना का लाभ सैकड़ो ग्रामीणों को मिला है । कार्यक्रम को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई,मंडल कोठरी के अध्यक्ष देवजी पटेल,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों,सरपंचों,भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों का ग्राम पंचायत की ओर से भव्य स्वागत सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल मेवाडा ने विधायक इंजीनियर को एक मांग पत्र सौपा जिसमे उन्होंने ग्राम का नाम जाफराबाद से बदल कर सियाखेड़ी करने,हाईस्कूल का उन्नयन कर हायर सेकेंड्री करने सहित अन्य मांग की । ग्राम सियाखेड़ी पहुचने पर ग्रामीणजनों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आसपास की पंचायत के सरपंच बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top