साइबर फ्रॉड मामले में थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता – 5 आरोपी गिरफ्तार

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार USDT के माध्यम से चीनी नागरिक तक साइबर ठगी की राशि पहुंचाने वाले गिरोह का खुलासासीहोर। थाना कोतवाली, सीहोर में फरियादिया कंचन तोमर पति अजय सिंह तोमर की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 238/26, धारा 318(4) बीएनएस के तहत साइबर फ्रॉड का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ.अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में,

थाना प्रभारी कोतवाली श्री रविन्द्र यादव के नेत़़त्‍व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित कर प्रभावी वैधानिक कायर्वाही हेतु निर्देशित किया गया । विवेचना के दौरान साइबर फ्रॉड की शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज की गई। पोर्टल से प्राप्त मनी ट्रेल के तकनीकी विश्लेषण से ज्ञात हुआ कि फरियादिया के खाते से ठगी गई विभिन्न ATM से दिनांक 09 एवं 10 अप्रैल 2026 को निकाली गई। स्थानीय मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने गोपाल सेन पिता घनश्याम सेन निवासी बाणगंगा, इंदौर एवं सुमित कोष्ठी पिता जीवन कोष्ठी निवासी परदेशीपुरा, इंदौर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वे ATM से निकाली गई पूरी राशि आर्यन अम्बेडकर निवासी बाणगंगा, इंदौर को सौंप देते थे, जिसके बदले उन्हें 5 प्रतिशत कमीशन मिलता था। आरोपियों से प्राप्त जानकारी, तकनीकी विश्लेषण एवं साइबर सेल के सहयोग से पुलिस ने आर्यन अम्बेडकर तथा उसके साथी ऋतेश प्रजापत निवासी बाणगंगा, इंदौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आर्यन अम्बेडकर ने बताया कि वह साइबर फ्रॉड से प्राप्त राशि से USDT (क्रिप्टोकरेंसी) खरीदकर टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से “मैटी (Matty)” नामक एक चीनी नागरिक को भेजता था। इसके बदले उसे 10 प्रतिशत कमीशन प्राप्त होता था।

आर्यन से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने अनुराग पटेल निवासी थाना हीरानगर, इंदौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अनुराग पटेल ने स्वीकार किया कि वह भी साइबर फ्रॉड की राशि से USDT खरीदकर टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से चीनी नागरिक मैटी को भेजता था। उसने यह भी बताया कि इस कार्य में उसका साथी शिवेंद्र सिंह राजपूत भी शामिल है।प्रकरण में अब तक कुल 5 आरोपियों – गोपाल सेन, सुमित कोष्ठी, आर्यन, ऋतेश प्रजापत एवं अनुराग पटेल, को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपी शिवेंद्र सिंह राजपूत की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

साथ ही साइबर फ्रॉड नेटवर्क एवं विदेशी कनेक्शन के संबंध में विस्तृत तकनीकी एवं वैधानिक विवेचना जारी है।पुलिस टीम का योगदान -उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक. रविन्द्र यादव, उप निरीक्षक विक्रम आदर्श,उप निरीक्षक विवेक आर्य, आरक्षक कपिल मेवाड़ा, आरक्षक विवेक प्रताप सिंह, आरक्षक हमीर सिंह एवं आरक्षक सूरज राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top