


आष्टा । आष्टा नगर के वरिष्ठ व्यवसायी,श्री श्वेतांबर जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य, पधर्मनिष्ठ, समाजसेवी श्री मांगीलाल, महेन्द्रकुमार, दिलीप कुमार वेदमूथा परिवार के गौरव युवा तपस्वी मनवीर वेदमुथा द्वारा नवांणु यात्रा पूर्ण करने पर आयोजित तपस्वी सम्मान समारोह में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर शामिल हुए एवं वेदमूथा परिवार के युवा तपस्वी मनवीर वेदमूथा का बहुमान कर उनके तप की अनुमोदना की ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मानस भवन में आयोजित तपस्वी सम्मान समारोह में शामिल हो कर तपस्वी का बहुमान किया और छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी तपस्या कर जो धर्म की प्रभावना की एवं परिवार का,श्रीसंघ का ओर धर्मनगरी आष्टा का जो नाम रोशन किया उसके प्रति उसकी अनुमोदन कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान महावीर स्वामी जी से प्रार्थना की,कीआप हमेशा इसी तरह धर्म मार्ग पर आगे बढ़ते रहे । इस अवसर पर श्वेतांबर जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष पवन सुरणा,सुशील संचेती,पंकज नाकोड़ा,राजेन्द्र जायसवाल,राकेश सोनी सहित परिजन उपस्तिथ रहे ।



