जावर पुलिस द्वारा डिजिटल कैमरों की चोरी का खुलासा, भोपाल के 04 आरोपी गिरफ्तार

थाना जावर, जिला सीहोर (मध्यप्रदेश)पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी आष्टा श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर श्री श्याम कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्वाली रोड पर दुकान के अंदर से हुई डिजिटल कैमरों की चोरी की घटना का खुलासा कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरणफरियादी शुभम सोनी द्वारा बताया गया कि दिनांक 29.08.2026 की देर रात हाईवे के पास ग्वाली रोड स्थित दुकान सोनी स्टूडियो से अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर चार डिजिटल कैमरे किट सहित एवं दो हार्ड डिस्क की चोरी की गई है जिस पर से थाना जावर में चोरी का अपराध क्रमांक 319/26 धारा 331(4), 305 BNS मे प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।पुलिस कार्रवाईघटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जावर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त तीन आरोपियों की पहचान कर

उन्हें गिरफ्तार कर तीन डिजिटल कैमरे जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई एवं एक आरोपी मो. अजहर उद्दीन जिसके द्वारा चोरी किया गया सामान खरीदा गया था जिससे चोरी का एक डिजिटल कैमरा और 02 हार्डडिस्क जप्त कर प्रकरण में आरोपी बनाया गया, तथा कुल मशरूका लगभग तीन लाख रूपये है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम1. चिराग पाठक, पिता सुधीर पाठक, उम्र 21 वर्ष, निवासी मकान नंबर 60, रतन कॉलोनी, करोंद, भोपाल।2. अभिषेक कुशवाह, पिता टीकाराम कुशवाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी मकान नंबर 1339, दुर्गा नगर, करोंद,

भोपाल।3. भारत अहिरवार, पिता प्रेमनारायण अहिरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी मकान नंबर 177, शंकर नगर, करोंद, भोपाल।4. मोहम्मद अजहर उद्दीन, पिता मोहम्मद रियाज उद्दीन, उम्र 27 वर्ष, निवासी गली नंबर 03, मोतीलाल नगर, करोंद, भोपाल।थाना जावर पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।महत्वपूर्ण भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जावर निरी. श्री श्याम कुमार सूर्यवंशी, उनि.बीएल. मालवीय, प्रआर सुरेश परमार, आर अनिल, आर राहुल, आर. सुरेन्द्र, आर नरेन्द्र एवं सायबर सेल सीहोर शुशील साल्वे व शैलेन्द्र राजपूत का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top