विजयदशमी उत्सव समिति को सौपी सम्मान निधि- शानदार ऐतिहासिक दशहरा पर्व मनाए जाने पर विजयदशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का विधायक ने किया स्वागत सम्मान

आष्टा । असत्य पर सत्य की विजय का पर हर वर्ष दशहरा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आष्टा में मनाया गया । इस वर्ष मनाया गया दशहरे को जिस तरह विजयदशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहित सोनी के नेतृत्व में विजयदशमी समिति के सभी सम्मानित सदस्यों ने एकता के साथ विजयदशमी पर्व के चल समारोह को ऐतिहासिक रूप दिया एवं रावण दहन स्थल पर जिस तरह कार्यक्रम को डिजिटल रूप दिया गया उसके लिए आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने विजयदशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहित सोनी के नेतृत्व में

पूरी टीम को आमंत्रित कर उनका स्वागत और सम्मान किया तथा सभी को ऐतिहासिक दशहरा मनाया जाने पर विजयदशमी उत्सव समिति को एवं आष्टा नगर के समस्त सनातन प्रेमियों को तथा सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सहयोगियों को धन्यवाद और बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने विजयदशमी उत्सव समिति के सभी संरक्षक,सभी पदाधिकारी,धन संग्रहण समिति, रावण निर्माण समिति सहित अन्य सभी उप समितियां के सभी सम्मानित सदस्यों का विधायक श्री इंजीनियर ने रामनामी दुपट्टा डाल कर के स्वागत सम्मान किया ।

विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने इस अवसर पर मोहित सोनी के नेतृत्व में इस वर्ष जो दशहरा मनाया गया निश्चित रूप से उसने एक ऐतिहासिक दशहरे की अमिट छाप छोड़ी है तथा आज जो दशहरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और मनाया गया उसके लिए निश्चित रूप से आष्टा नगर का प्रत्येक हिंदू समाज का नागरिक , सभी सामाजिक संगठन, सभी समाजों के प्रमुख, सहयोगी के रूप में सहयोगी बने हैं । विधायक ने नगर के सभी सनातन प्रेमियों को एवं विजय दशमी उत्सव समिति के सदस्यों को बधाई और

शुभकामना देता हूं तथा यही आशा करता हूं की आष्टा नगर में हिंदू समाज के समस्त त्यौहार इसी तरह एकता,सहयोग से मने और इसी तरह सनातन प्रेमियों का सहयोग सभी समितियां को प्राप्त हो । सम्मान समारोह में विधायक श्री इंजीनियर ने विजयदशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहित सोनी को अपनी ओर से समिति को सम्मान निधि भेंट की ।इस अवसर पर विजयदशमी उत्सव समिति के संरक्षण शेषनारायण मुकाती,सुनील कुशवाह,सतीश मुकाती,योगी सक्सेना,विशाल चौरसिया,सौरभ जैन शीतल, पंकज यादव आनंद गोस्वामी,कुशलपाल लाला, सुनील कुशवाह, सतीश मुकाती, कपिल जैन, नरेंद्र कुशवाह पटेल, सोनू रांका, रितिक गौतम, कृष्णा शर्मा, सर्वेश जाटव, पप्पू कुशवाह, छन्नू कुशवाह, दीपक सोनी,महेंद्र विश्वकर्मासहित सभी सदस्यों का भी स्वागत सम्मान किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top