आष्टा में पहली बार होगा भव्य 4 दिवसीय “पंखिड़ा गरबा” महोत्सव- 14 से 17 अक्टूबर तक मानस भवन में सजेगा गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग मंच


आष्टा। नवरात्रि के पावन अवसर पर आष्टा नगरवासियों को इस वर्ष गरबा और डांडिया का एक नया और भव्य अनुभव मिलने जा रहा है। नगर में पहली बार फनकार इवेंट्स एंड कैटरिंग सर्विसेज द्वारा चार दिवसीय “पंखिड़ा गरबा” महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 से 17 अक्टूबर 2026 तक मानस भवन, आष्टा में होगा।

आयोजन की अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती अनीता कालू भट्ट के सान्निध्य में होने वाले इस महोत्सव को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह है। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक गरबा, डांडिया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में नगर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के गरबा प्रेमियों के भी बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।

17 अक्टूबर को होगा भव्य गरबा महा मुकाबला चार दिवसीय महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाला गरबा महा मुकाबला रहेगा। इसमें विभिन्न शहरों की गरबा टीमें अपनी कला, तालमेल और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹31,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹21,000 तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को ₹11,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए निश्चित उपहार भी रखे गए हैं।


प्रतिदिन मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार आयोजन के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रतिदिन विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें बेस्ट स्टेप, बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट गरबा कपल सहित कई आकर्षक पुरस्कार शामिल हैं। आयोजकों का उद्देश्य आष्टा में नवरात्रि के दौरान गरबा एवं डांडिया की संस्कृति को एक भव्य मंच प्रदान करना और युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को उत्सव से जोड़ना है। युवाओं की टीम जुटी तैयारियों में “पंखिड़ा गरबा” महोत्सव को सफल बनाने के लिए फनकार इवेंट्स की पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है। आयोजक एवं निवेदक फनकार इवेंट्स के सदस्य रवि प्रताप, अंकित यादव, केतन यादव, ठाकुर दीपेश कर्ण, देवेंद्र माहेश्वरी, आदि शर्मा, रमन सरकार, अनुष्का यादव, अंशिका पटेल एवं वैष्णवी परमार हैं।

Oplus_16908288


वहीं विशेष सहयोगी महादेव भक्त मंडल के सदस्य गौतम जायसवाल, गिरीश जायसवाल (छोटू), शिवम यादव, संकेत यादव, आयुष परमार, अभिषेक यादव, रितिक गौतम, आकाश बिल्लौरे, नैनीश पांचाल, जयंत राजपूत, कुनाल परमार सहित अन्य सहयोगी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। गरबा प्रेमियों से शामिल होने की अपील आयोजकों ने आष्टा नगर एवं आसपास के सभी गरबा और डांडिया प्रेमियों से चार दिवसीय महोत्सव में परिवार एवं मित्रों के साथ शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजकों ने कहा कि “पंखिड़ा गरबा” के माध्यम से आष्टा में पहली बार एक ऐसा मंच तैयार किया जा रहा है,

जहां परंपरा, संस्कृति, संगीत, नृत्य और युवाओं का उत्साह एक साथ देखने को मिलेगा। कार्यक्रम से संबंधित आगामी अपडेट, टीम रजिस्ट्रेशन एवं अन्य जानकारी के लिए इंस्टाग्राम पर फनकार इवेंट्स के आधिकारिक पेज को फॉलो करने की अपील भी की गई है। चार दिनों तक गरबे की ताल, डांडिया की खनक और नवरात्रि के उत्साह से मानस भवन गुलजार रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top