पीपल चौक पर धूमधाम से बनेगा दुर्गा महोत्सव श्रीगणेश गौरी आरती के साथ माता पंडाल का भूमि पूजन संपन्न

आगामी नवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर आष्टा नगर के पीपल चौक कुम्हार मोहल्ला नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा माताजी के पंडाल का विधिवत भूमि पूजन किया गया।नौ दिनी महोत्सव में समूचे क्षेत्र में आध्यात्मिक ख्याति प्राप्त पीपल चौक पर माता रानी के पंडाल का स्तंभ व माताजी के स्तंभ एवं माता कक्ष का विधिवत पूजन मंत्रोच्चार के साथ प्रदोषकाल के शुभ मुहूर्त में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण मुकाती शीतला माता समिति अध्यक्ष दिनेश सोनी

Oplus_16908288

भाजपा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया व्यापारी संघ अध्यक्ष रूपेश राठौर वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाल सिंह ठाकुर, दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष मोहित सोनी,वार्ड नंबर 16 के पार्षद रवि शर्मा,किंपुरुष समुदाय नायक सलीम भाई,नारायण प्रजापति,दशरथ पटेल,हुकुम दादू,कैलाश यादव, डॉ हरि सिंह ठाकुर,बसंत पाठक,आदि ने किया।समिति के सदस्य ने जानकारी देते हो बताया कि आयोजन का यह पंचम वर्ष है इस वर्ष तामोट के कलाकारों द्वारा अपने हाथों से माता रानी की 8 फीट ऊंची बब्बर शेर पर विराजित मनोहरी एवं दिव्य प्रतिमा तैयार की जा रही है।

वही साथ में अलौकिक आकर्षक देवी पंडाल श्रद्धा का केंद्र रहेगा। पीपल चौक के चारों ओर मनमोहक रंग बिरंगी रोशनी की जाएगी भव्यतापूर्ण पंडाल को सजाया जाएगा।प्रतिदिन आध्यात्मिक संस्कार होंगे हवन पूजन कन्या भोज आरती के साथ फलियारी महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा छप्पन भोग लगाए जाएंगे। प्रतिदिन अलग-अलग अलंकारों से देवी की आरती उतारी जाएगी। नगर पुरोहित पंडित महेंद्र पाठक पंडित मनीष पाठक पंडित पं डॉ दीपेश पाठक व माता सेवक दिनेश बैरागी द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ माता कक्ष का पूजन कराया गया और विश्व शांति व सर्वत्र खुशहाली की कामना की गई।इस अवसर पर समिति के समस्त सदस्य व माता रानी के भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top